IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में कीवी बल्लेबाज ने धमाका कर दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। टीम को 5 रन के मामूली स्कोर पर ही 2 बड़े झटके लग गए।
सलामी बल्लेबाज डेवान कॉन्वे पहले ओवर में 5 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने। वहीं, हेनरी निकोल्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हेनरी को अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद विल यंग ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और टीम का स्कोर 11 ओवर में 50 रन के पार ले गए। हालांकि, अगले ही ओवर में विल यंग भी चलते बने लेकिन डेरिल मिचेल ने एक छोर संभालते हुए 21वें ओवर में न केवल टीम का स्कोर 100 रन के पहुंचा दिया बल्कि अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। इस तरह डेरिल मिचेल ने भारतीय सरजमीं पर नया इतिहास रच दिया।
डेरिल मिचेल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
दरअसल, डेरिल मिचेल ने 56 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह ODI क्रिकेट में भारत के खिलाफ लगातार दूसरे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे अब सिर्फ केन विलियमसन हैं, जिन्होंने ODIs में भारत के खिलाफ साल 2014 में लगातार 5 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का कारनामा किया था।
बता दें, डेरिल मिचल का पिछली 7 ODI पारियों में यह छठा 50+ स्कोर है। यही नहीं, डेरिल मिचेल अब दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ लगातार 5 पारियों में 50+ स्कोर बनाने का कमाल किया है। इससे पहले कोई भी बल्लेबाज भारत की धरती पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के साथ ग्रुप बदलने के लिए तैयार है आयरलैंड? बोर्ड के अधिकारी ने बताई पूरी बात
वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर दोहराया सूर्यकुमार यादव वाला कारनामा, कैच लेकर पलट दिया मैच, देखें VIDEO
Latest Cricket News