1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड मिलर ने सेमीफाइनल में हार के बाद ICC पर साधा निशाना, शेड्यूल को लेकर भी दिया बयान

डेविड मिलर ने सेमीफाइनल में हार के बाद ICC पर साधा निशाना, शेड्यूल को लेकर भी दिया बयान

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका की टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच में हार के बाद अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी डेविड मिलर ने खराब शेड्यूल को सबसे बड़ा जिम्मेदार बताया जिसमें उनकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले से पहले लगातार यात्रा करनी पड़ी।

David Miller- India TV Hindi
Image Source : AP डेविड मिलर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के बाद अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर ने काफी चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में आईसीसी पर निशाना साधा है। दरअसल सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अफ्रीका की टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच कराची में खेलने के बाद सीधे दुबई के लिए रवाना हो गई जिसके बाद उसे फिर वहां से सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए लाहौर के लिए रवाना होना पड़ा। अब इसी को लेकर सेमीफाइनल मैच में हार मिलने के बाद डेविड मिलर ने बयान दिया है।

हमें मैच के बाद लगातार सफर करना पड़ा

डेविड मिलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए अपने बयान में खराब शेड्यूल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हमारी फ्लाइट केवल एक घंटे 30 मिनट की थी, लेकिन हमें सफर करना पड़ा जो बिल्कुल भी सही नहीं था। हमारी एक सुबह फ्लाइट थी उसके बाद हमें मैच खत्म होने पर फिर सफर करना पड़ा जिसमें हम शाम 4 बजे दुबई पहुंचे। अगले दिन वहां से फिर सुबह 7:30 पर वहां से हम लाहौर के लिए रवाना हुए। ऐसा नहीं है कि हमने 5 घंटे की उड़ान भरी और हमारे पास इससे ठीक होने का समय नहीं था लेकिन ये बिल्कुल भी सही स्थिति नहीं है।

फाइनल में मैं न्यूजीलैंड को सपोर्ट करूंगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब 9 मार्च को दुबई के मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसको लेकर भी डेविड मिलर ने बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि वह कीवी टीम का सपोर्ट करेंगे। वहीं मिलर ने आगे कहा कि दोनों ही टीमें काफी शानदार हैं। भारत इस समय काफी शानदार खेल रहा है और उनकी टीम में कई मैच विनर्स खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड की टीम में भी देखने को मिलता है। ये एक शानदार मुकाबला होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच मोहम्मद शमी को लेकर खड़ा हुआ नया बखेड़ा, सपोर्ट में उतरे रोहित पवार

IND vs NZ: फ्री में कैसे देखें चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, इस ऐप पर उठा सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ

Latest Cricket News