A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने पूरे किए 10000 रन, करियर में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

T20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने पूरे किए 10000 रन, करियर में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

डेविड मलान ने यॉर्कशायर के लिए शानदार बल्लेबाजी की और दमदार 88 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

डेविड मलान- India TV Hindi Image Source : GETTY डेविड मलान

बाइटैलिटी ब्लास्ट में यॉर्कशायर की टीम ने लीसेस्टरशायर को 106 रनों से हरा दिया। इस मैच में यॉर्कशायर की तरफ से कप्तान डेविड मलान ने दमदार प्रदर्शन किया और शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। यॉर्कशायर ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन बनाए, जिसके जवाब में लीसेस्टरशायर 107 रनों पर ही सिमट गई।

टी20 क्रिकेट में पूरे कर लिए 10000 रन

डेविड मलान ने 48 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 10000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इंग्लैंड के लिए कुल पांचवें ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, जेम्स विन्स, जेसन रॉय ऐसा कर चुके हैं।

टी20 क्रिकेट में लगा चुके 5 शतक

डेविड मलान ने अभी तक 365 टी20 मैचों में कुल 10086 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 69 अर्धशतक निकले हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन रहा है। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उनके नाम पर 23 विकेट भी दर्ज हैं।

यॉर्कशायर की टीम ने दर्ज की बड़ी जीत

डेविड मलान के दमदार अर्धशतक की वजह से ही यॉर्कशायर की टीम 213 रन बनाने में सफल रही। उनके अलावा विलियम लक्सटन ने 62 रन बनाए। लीसेस्टरशायर के लिए लोग वान बीक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए थे। लेकिन वह बहुत ही महंगे साबित हुए और 47 रन लुटा दिए थे। इसके बाद लीसेस्टरशायर की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली। ऋषि पटेल ने 12 रनों का योगदान दिया। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही लीसेस्टरशायर की टीम 107 रनों पर सिमट गई।

Latest Cricket News