A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम, फिन एलन ने खेली शतकीय पारी

DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम, फिन एलन ने खेली शतकीय पारी

DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 143 रनों के टारगेट का पीछा 14.2 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर करते हुए एकतरफा जीत हासिल की है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम...- India TV Hindi
Image Source : AFP दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

DC vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 51वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जिसे केकेआर की टीम एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 142 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी, जिसमें उनकी तरफ से पथुम निसांका ने 50 रनों की तो वहीं आशुतोष शर्मा ने 39 रनों की अहम पारी खेली। केकेआर की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी में अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

143 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 31 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मुकाबले में जीत दिलाकर वापस लौटे। इस मैच में फिन एलन के बल्ले से 47 गेंदों में 100 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं ग्रीन ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान अक्षर पटेल ने सिर्फ एक विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स - पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

यहां पर देखिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स - कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर।

कोलकाता नाइट राइडर्स - फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

Latest Cricket News