इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 8वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस की टीम का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच में होने वाले इस बड़े मुकाबले का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें हिटमैन रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं, जिनके बल्ले से सीजन के पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में होने वाले इस मुकाबले में मौसम मजा किरकिरा कर सकता है, जिसमें बारिश के चलते खलल पड़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
छाए रहेंगे बादल, 55 फीसदी बारिश की उम्मीद
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश होते हुए देखने को मिली है, जिसमें तीन अप्रैल की शाम को भी मौसम खराब रहा। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में होने वाले इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी, जिसमें इस दौरान के वेदर रिपोर्ट को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर तीन बजे जहां बारिश होने के चांस 18 फीसदी हैं तो वहीं 4 बजे ये बढ़कर 43 फीसदी तक पहुंच जाएंगे। शाम 5 और 6 बजे बारिश होने के चांस में और बढ़ोतरी हुई है जो लगभग 50 फीसदी के आसपास है। ऐसे में इस मैच में दूसरी पारी के दौरान बारिश के चलते खलल देखने को मिल सकता है। वहीं पूरे मुकाबले के दौरान बादल छाए रहेंगे, जबकि तापमान लगभग 30 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
मौसम के चलते टॉस की भूमिका रहेगी अहम
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश के चलते खलल पड़ने की उम्मीद को देखते हुए टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी, जिसे जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। ऐसे में उसके लिए डकवर्थ लुईस नियम लगने पर टारगेट का पीछा करने में मदद रहे। वहीं दिल्ली की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें दिन के समय मुकाबला होने से ओस की भूमिका पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
ये भी पढ़ें
DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर
DC vs MI IPL 2026: दिल्ली या मुंबई किसका रहा है अब तक पलड़ा भारी, जानें क्या कहता है Head To Head रिकॉर्ड
Latest Cricket News