1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs RCB: RCB ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना ने खेली कप्तानी पारी

DC vs RCB: RCB ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना ने खेली कप्तानी पारी

DC vs RCB: WPL 2026 के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ंत हुई। इस मैच में RCB ने कप्तान स्मृति मंधाना की 96 रनों की पारी की बदौलत दिल्ली को 8 विकेट से शिकस्त दी।

RCB vs DC- India TV Hindi
Image Source : PTI आरसीबी बनाम दिल्ली

DC vs RCB: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में RCB की टीम ने 2 विकेट खोकर 167 रनों का टारगेट 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 96 रनों की शानदार पारी खेली। जॉर्जिया वोल ने 54 रन बनाए और नाबाद लौटी। सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस सिर्फ 1 रन बना सकी।

इससे पहले दिल्ली की टीम का आगाज बहुत खराब हुआ। 10 रन के भीतर ही 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद शैफाली वर्मा और निकी प्रसाद ने मोर्चा संभालते हुए टीम का स्कोर 7 ओवर में 68 रन पहुंचा दिया है। इसके बाद 8वें ओवर में निकी प्रसाद (12) और 9वें ओवर की पहली गेंद पर मिन्नू मणि (5) पवेलियन लौट गईं। इसके बाद शैफाली वर्मा अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहीं। 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार कूद गया। 14वें ओवर में स्नेह राणा 22 रन बनाकर आउट हो गईं। 17 ओवर आते-आते टीम के 8 विकेट आउट हो गए हैं। शैफाली वर्मा 41 गेंदों पर 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। 20 ओवर की समाप्ति तक टीम 166 रनों पर ढेर हो गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल।

दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप्प, लुसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी।

Latest Cricket News