DC vs RR: दिल्ली ने सुपर ओवर में मुकाबला किया अपने नाम, 4 गेंदों में टारगेट का किया पीछा
DC vs RR: आईपीएल 2025 का 32वां लीग मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला गया जिसमें दिल्ली की टीम ने इस मैच को सुपर ओवर में अपने नाम किया।

DC vs RR: आईपीएल 2025 का 32वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जिसको दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में इस मुकाबले को अपने नाम किया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर्स में 188 रनों का स्कोर बनाया है। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने 49 रनों की पारी खेली तो वहीं केएल राहुल के बल्ले से 38 रन देखने को मिले। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने भी 38 रनों की पारी खेली। वहीं राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम भी 20 ओवर्स में 188 रनों का स्कोर बनाने में ही कामयाब हो सकी, जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचने के बाद राजस्थान ने दिल्ली को 12 रनों का टारगेट दिया जिसे दिल्ली की टीम ने सिर्फ 4 गेंदों में हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का स्कोर यहां देखें
Live updates : IPL 2025 DC vs RR 32nd Match Live Cricket Score Online
-
April 16, 2025 11:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
सुपर ओवर में दिल्ली ने राजस्थान को हराया
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में सुपर ओवर में दिल्ली की टीम ने राजस्थान को हराया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए और राजस्थान की टीम को 189 का टारगेट दिया था। जबाव में राजस्थान की टीम ने 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 188 ही बना सकी और मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए और दिल्ली को 6 गेंदों में 12 रन बनाने थे। दिल्ली ने 4 गेंदों में ही मैच को जीत लिया है।राजस्थान की टीम के तरफ से सबसे अधिक यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा ने 51-51 रन, संजू सैमसन 31 रन और ध्रुव जुरेल 26 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली की टीम के तरफ से मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 16, 2025 11:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
सुपर ओवर में राजस्थान ने बनाए 11 रन
दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों में 12 रन बनाने हैं।
-
April 16, 2025 11:26 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर शुरू
सुपर ओवर में राजस्थान की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करने रियान पराग और शिम्रोन हेटमायर आए हैं।
-
April 16, 2025 11:21 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबला हुई टाई
राजस्थान की टीम को आखिरी ओवर में 9 रन बनाने थे 8 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया।
-
April 16, 2025 11:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar
19 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 3 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रन चाहिए।
-
April 16, 2025 11:02 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18वें ओवर में आए 8 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 166 रन बनाए हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 23 रन चाहिए।
-
April 16, 2025 11:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
नितीश राणा हुए आउट
नितीश राणा के रूप में राजस्थान की टीम को तीसरा झटका लगा है। उन्हें 51 रन के स्कोर पर मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा है।
-
April 16, 2025 10:56 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17वें ओवर में आए 13 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश राणा और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 31 रन चाहिए।
-
April 16, 2025 10:55 PM (IST) Posted by Intern Khabar
नितीश राणा ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम के तरफ से नितीश राणा ने 26 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है।
-
April 16, 2025 10:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 57 रन बनाने हैं।
-
April 16, 2025 10:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
कुलदीप यादव के ओवर में आए 5 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 2 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश राणा और ध्रुव जुरेल मौजूद हैं।
-
April 16, 2025 10:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान की टीम को लगा दूसरा झटका
यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 37 गेंदों में 51 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं।
-
April 16, 2025 10:27 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12वें ओवर में आए 6 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा मौजूद हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 85 रन चाहिए।
-
April 16, 2025 10:26 PM (IST) Posted by Intern Khabar
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 16, 2025 10:19 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10वें ओवर में आए 12 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 94 रन बनाए हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 95 रन और बनाने हैं।
-
April 16, 2025 10:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद राजस्थान की टीम का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने एक विकेट खोकर 82 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा मौजूद हैं।
-
April 16, 2025 10:12 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान की टीम को लगा पहला झटका
रियान पराग के रूप में राजस्थान की टीम को लगा पहला झटका। वह 8 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं।
-
April 16, 2025 10:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7वें ओवर में आए 2 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने 65 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रियान पराग और यशस्वी जायसवाल अभी मौजूद हैं।
-
April 16, 2025 10:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 63 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 26 रन और रियान पराग 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 10:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सैमसन हुए रिटायर हर्ट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 189 रनों का पीछा करने के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन बल्लेबाजी करते समय कमर के ऊपरी हिस्से में अचानक दर्द की शिकायत होने पर वापस रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
-
April 16, 2025 9:55 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मोहित शर्मा के ओवर में आए 5 रन
5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 50 रन बनाए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 16, 2025 9:50 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चौथे ओवर में आए 10 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 9:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मिचेल स्टार्क के ओवर में आए 19 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने 35 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल 24 रन और संजू सैमसन 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 9:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुकेश कुमार के ओवर में आए 14 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद राजस्थान की टीम ने 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 9:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 2 रन
एक ओवर के बाद राजस्थान की टीम ने 2 रन बनाए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन मौजूद हैं।
-
April 16, 2025 9:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान की पारी हुई शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के तरफ से ओपन करने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन आए हैं। वहीं दिल्ली की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए हैं।
-
April 16, 2025 9:14 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली ने राजस्थान को दिया 189 रनों का टारगेट
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं और राजस्थान की टीम को 189 रनों का टारगेट दिया है। दिल्ली की टीम के तरफ से सबसे अधिक अभिषेक पोरेल 49 रन, केएल राहुल 38 रन, ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल 34-34 रन बनाए हैं। वहीं राजस्थान की टीम के तरफ से सबसे अधिक 2 विकेट जोफ्रा आर्चर को मिली है।
-
April 16, 2025 8:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18वें ओवर में आए 7 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 5 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स रन और आशुतोष शर्मा रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 16, 2025 8:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा 5वां झटका
अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली की टीम को 5वां झटका लगा है। उन्हें 34 रन के स्कोर पर महेश थीक्षाना ने पवेलियन भेजा है।
-
April 16, 2025 8:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
16वें ओवर में आए 19 रन
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 8:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14वें ओवर में आए एक विकेट और 8 रन
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 106 रन बनाए हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल 1 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 8:38 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा चौथा झटका
अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली की टीम को चौथा झटका लगा है। उन्हें 49 रन के स्कोर पर वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा है।
-
April 16, 2025 8:33 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
13 ओवर्स के बाद दिल्ली की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 8:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केएल राहुल हुए आउट
केएल राहुल के रूप में दिल्ली की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 32 गेंदों में 38 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं।
-
April 16, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Intern Khabar
11वें ओवर में आए 10 रन
11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 86 रन बनाए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 35 रन और अभिषेक पोरेल 42 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 8:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद दिल्ली की टीम का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 69 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम को तीसरे विकेट की तलाश।
-
April 16, 2025 8:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वानिंदु हसरंगा के ओवर में आए 4 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 60 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 8:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7वें ओवर में आए 10 रन
7 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल 32 रन और केएल राहुल 15 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
-
April 16, 2025 7:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल 30 रन और केएल राहुल 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 7:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar
5वें ओवर में आए 5 रन
5 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 2 विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल मौजूद हैं।
-
April 16, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
करुण नायर हुए आउट
करुण नायर के रूप में दिल्ली की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह शून्य पर रन आउट हुए हैं।
-
April 16, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
3 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर 34 रन बनाए हैं। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 7:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका
जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रूप में दिल्ली की टीम को पहला झटका लगा है। वह 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं।
-
April 16, 2025 7:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
तुषार देशपांडे के ओवर में आए 23 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने 33 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क 9 रन और अभिषेक पोरेल 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 16, 2025 7:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 10 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 10 रन बनाए हैं। क्रीज पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं।
-
April 16, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की पारी हुई शुरू
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम के तरफ से ओपन करने जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल आए हैं। वहीं राजस्थान की टीम के तरफ से गेंदबाजी करने जोफ्रा आर्चर आए हैं।
-
April 16, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
DC : मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय
RR : शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़ -
April 16, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान की प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे
-
April 16, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली की प्लेइंग XI
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा
-
April 16, 2025 7:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
April 16, 2025 6:52 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 15 मुकाबलों में राजस्थान की टीम को जीत मिली है, तो वहीं दिल्ली की टीम को 14 मुकाबलों में जीत मिली है।
-
April 16, 2025 6:25 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां बल्लेबाजी करना आसान होता है। तेज आउट फील्ड और छोटे ग्राउंड के कारण यहां चौके-छक्के की बारिश देखने को मिलती है। इस पिच पर तेज गेंदबाज को विकेट निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस पिच पर टॉस की भूमिका अहम हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
-
April 16, 2025 6:05 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राजस्थान का स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
-
April 16, 2025 5:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, दुशमंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।