A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs RR Live Score Updates: राहुल-अभिषेक कर रहे हैं बल्लेबाजी, दिल्ली 30 रनों के पार; देखें लाइव स्कोर

DC vs RR Live Score Updates: राहुल-अभिषेक कर रहे हैं बल्लेबाजी, दिल्ली 30 रनों के पार; देखें लाइव स्कोर

DC vs RR Live Score Updates: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बनाया है।

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals- India TV Hindi
Image Source : AFP दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

DC vs RR Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 62वां लीग मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर्स में 193 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

राजस्थान रॉयल्स की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें यशस्वी जायसवाल सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, वहीं इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच में दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की तेज साझेदारी देखने को मिली। सूर्यवंशी इस मैच में 46 रन बनाकर जब आउट हुए तो वहां से जुरेल को कप्तान रियान पराग का साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। रियान पराग के बल्ले से इस मैच में 51 रनों की पारी देखने को मिली, लेकिन उनके पवेलियन लौटने के साथ विकेट गिरने का सिलसिला काफी तेजी से देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स ने एक समय 161 के स्कोर पर सिर्फ 2 विकेट गंवाए थे उन्होंने 173 के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए।

ध्रुव जुरेल ने जरूर 53 रनों की पारी खेलने के साथ टीम के स्कोर को 193 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए तो वहीं लुंगी एन्गिडी और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।  

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार।

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स - आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विपराज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर।

राजस्थान रॉयल्स - दसुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला।

Latest Cricket News