A
Hindi News खेल क्रिकेट DC vs UPW: दिल्ली का खुला जीत का खाता, रोमांचत मुकाबले में UPW को हराया

DC vs UPW: दिल्ली का खुला जीत का खाता, रोमांचत मुकाबले में UPW को हराया

Delhi Capitals Women vs UP Warriorz: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की UP की टीम से भिड़ंत हुई। इस मैच में दिल्ली की टीम UP को हराने में सफल रही।

दिल्ली बनाम UP लाइव...- India TV Hindi Image Source : PTI दिल्ली बनाम UP लाइव स्कोर

DC vs UPW, Live Score: वूमन्स प्रीमियर लीग यानी WPL 2026 के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का यूपी वॉरियर्स से सामना हुआ। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए UP ने दिल्ली को 155 रनों का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन अंदाज में पारी का आगाज किया। शैफाली और लिजेल ली ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 87 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। इसके बाद भी शैफाली वर्मा और लिजेल ली का शानदार खेल जारी रहा। लिजेल ने अर्धशतक जड़ा। 12वें ओवर में शैफाली वर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद दिल्ली ने 13 ओवर में 100 रन का स्कोर पार कर लिया। 15 ओवर तक लिजेल ली अर्धशतक बनाकर चलती बनी। उन्होंने 67 रन बनाए। आखिरी ओवर में दिल्ली को 6 रनों की दरकार थी। सोफी एक्लेस्टोन के इस ओवर में रोमांच का अलग लेवल देखने को मिला, लेकिन आखिरी गेंद पर दिल्ली की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही।

इससे पहले UP का आगाज बेहद खराब रहा। टीम को पहले ही ओवर में झटका लग गया। किरण नवगिरे तीसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग ने फोएबे लिचफील्ड के साथ मिलकर 5 ओवर में टीम का स्कोर 41/1 रन पहुंचाया। छठे ओवर में 6 रन बटोरने के बाद UP की टीम को 7वें ओवर में दूसरा बड़ा झटका लग गया।लिचफील्ड 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान लैनिंग और हरलीन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और 15 ओवर में UP का स्कोर 130 रन पहुंचा दिया। इसके बाद 16वें ओवर में मेग लैनिंग  54 रन बनाकर आउट हो गईं। 20 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। हरलीन देओल ने 36 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। 

WPL 2026 में अब तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन पॉइंट्स टेबल की बात की जाए तो RCB, MI और गुजरात 4-4 अंक लेकर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। दिल्ली की टीम पहली जीत दर्ज करने के बाद 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, UPW की टीम आखिरी पायदान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स XI: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेट कीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा

UP वॉरियर्स XI: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सेहरावत (विकेट कीपर), क्लो ट्रायोन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

Latest Cricket News