A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026 DC vs GG: दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीता मैच, गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

WPL 2026 DC vs GG: दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीता मैच, गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

DC vs GG WPL 2026 Score: वुमेंस प्रीमियर लीग के जारी सीजन का एलिमिनेटर मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने इस मैच में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह पक्की की।

DC vs GG WPL 2026 Eliminator Match- India TV Hindi
Image Source : AFP दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स

WPL 2026 DC vs GG Elimnator Match Score: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का एलिमिनेटर मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हारकर फाइनल में जगह पक्की की। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली के सामने 169 रन का टारगेट रखा है। दिल्ली ने इस टारगेट को 15.4 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम लगातार चौथे सीजन में फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 9 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद 38 के स्कोर पर टीम को डबल झटका लगा, जब छठे ओवर में दो गेंदों पर दो विकेट गिरे। एक तरफ जहां गुजरात की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ बेथ मूनी ने मोर्चा संभाले हुआ था। वह ओपनिंग करने के लिए आई थी और अंत तक नाबाद रही। उन्होंने 51 बॉल पर नाबाद 62 रन की पारी खेली। उनके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 25 बॉल पर 35 रन बनाए। वहीं अनुष्का शर्मा ने 16 और काशवी गौतम ने 18 रनों का योगदान दिया।

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए लिजेल ली और शैफाली वर्मा के बीच 89 रन की साझेदारी हुई। लिजेल ली 24 बॉल पर 41 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद 92 रन के स्कोर पर दूसरा झटका शैफाली के रूप में लगा। उन्होंने 21 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने 23 बॉल पर 41 रन की तेज पारी खेली। लौरा वुल्वार्ट 32 रन बनाकर नाबाद लौटी। गुजरात की तरफ से जॉर्जिया वेयरहम ने 2 विकेट लिए।

एलिमिनेटर मैच के लिए दिल्ली और गुजरात का स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, एडडला स्रुजना, प्रगति सिंह, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिंतिमनी कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज

WPL के इस सीजन में दिल्ली का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां उन्होंने कुछ मैचों में अपना दबदबा दिखाया, वहीं कुछ मैचों में उनकी टीम को एकतरफा हार का भी सामना करना पड़ा है। टीम ने अब तक चार मैच जीते हैं और उसे इतने ही मैचों में में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन दिल्ली के बल्लेबाजी में लौरा वोल्वार्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 241 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उनके लिए नंदिनी शर्मा और श्री चरनी ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए हैं।

गुजरात जायंट्स की बात करें तो लीग स्टेज में उन्होंने दो बार दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है। ऐसे में इस मैच से पहले टीम के प्लेयर्स का कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा हाई होगा। इन दोनों मैचों में न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। डिवाइन इस टूर्नामेंट की सबसे शानदार खिलाड़ी रही हैं। वह आठ मैचों में 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने बल्ले से भी कमाल करते हुए 237 रन भी बनाए हैं। गुजरात की टीम आठ मैचों में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही। एलिमिनेटर का विजेता पांच फरवरी को होने वाले फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहुंच चुकी है फाइनल में

WPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन अव्वल दर्जे का रहा है। ग्रुप स्टेज में टीम ने 8 में से 6 मैच जीतकर सीधे फाइनल में एंट्री मारी। RCB के लिए इस सीजन बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी टीमों ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। RCB एक बार WPL का खिताब जीत चुकी है, ऐसे में उनकी नजरें अब दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी।

 

Latest Cricket News

Live updates : WPL 2026 DC vs GG Eliminator Match Live Score

  • 10:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह

    दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को सात विकेट से मात दी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। दिल्ली ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर मैच अपने नाम किया और फाइनल में जगह पक्की की।

     

  • 10:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    जेमिमा और लौरा की अच्छी बैटिंग

    जेमिमा रोड्रिग्ज और लौरा वोल्वार्ट की जोड़ी दिल्ली के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। 14 ओवर का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। दिल्ली को यहां से जीत के लिए 21 रन की जरूरत है।

  • 10:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर

    एक ही ओवर में लगातार दो विकेट गंवाने के बाद भी दिल्ली इस रन चेज में अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। 9 ओवर के बाद टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 66 रन की जरूरत है।

  • 10:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली ने गंवाया पहला विकेट

    लिजेल ली के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा है। वह इस मैच में 24 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुई। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है और यहां से उन्हें जीत के लिए 80 और रनों की जरूरत है।

  • 9:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    शैफाली और लिजेल ली की अच्छी बैटिंग

    दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज इस मैच में अच्छी बैटिंग कर रही हैं। उन्होंने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। लिजेल ली 10 और शैफाली 18 रन बनाकर बैटिंग कर रही हैं।

  • 9:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली की धीमी शुरुआत

    169 रन के जवाब में दिल्ली को इस मैच में अच्छी लेकिन धीमी शुरुआत मिली है। दो ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। लिजेल 10 और शैफाली 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 9:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य

    गुजरात जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सामने 179 रनों का टारगेट रखा है। बेथ मूनी 62 रन बनाकर नाबाद रही।

  • 8:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    गुजरात जायंट्स की टीम को लगा पांचवां झटका

    जॉर्जिया वेयरहम के रूप में गुजरात जायंट्स की टीम को पांचवां झटका लगा है। वह 25 बॉल पर 35 रनों की अहम पारी खेलकर आउट हुई। टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। बेथ मूनी ने गुजरात के लिए मोर्चा संभाला है।

  • 8:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    गुजरात का शतक पूरा हुआ

    गुजरात जायंट्स की टीम ने इस मैच में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। बेथ मूनी 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। 

  • 8:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बेथ मूनी कर रही है अच्छी बल्लेबाजी

    गुजरात जायंट्स के लिए इस मैच में बेथ मूनी अच्छी बैटिंग कर रही हैं। उन्होंने 29 गेंदों पर 33 रन बना लिए हैं, जॉर्जिया वेयरहम उनका अच्छा साथ दे रही हैं। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन है।

  • 8:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    9 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स का स्कोर

    9 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 60 रन है। कनिका आहूजा को रूप में चौथा झटका लगा है। 9 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हो गई। 9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 60 रन है।

  • 8:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    एक ही ओवर में गुजरात को लगा दूसरा झटका

    गुजरात जायंट्स की टीम को दोहरा झटका लगा है। छठे ओवर की पहली दो गेंद पर अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर आउट होकर पवेलियन लौट चुकी थी। छह ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन है।

  • 7:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सोफी डिवाइन लौटी पवेलियन

    सोफी डिवाइन के रूप में गुजरात जायंट्स की टीम को एलिमिनेटर मैच में पहला झटका लगा है। वह 9 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुई। चिनेले हेनरी ने उन्हें आउट किया। दिल्ली का स्कोर 2 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 9 रन है।

  • 7:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    गुजरात की बैटिंग शुरू

    एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। उनके लिए इस मैच में सोफी डिवाइन और बेथ मूनी ओपनिंग कर रही हैं। वहीं दिल्ली की तरफ से पारी का पहला ओवर मरिजेन कैप्प डाल रही हैं।

  • 7:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    गुजरात जायंट्स की प्लेइंग XI

    गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़

  • 7:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

    दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

  • 7:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    DC vs GG: टॉस अपडेट

    दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी। अब देखना ये होगा पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम स्कोरबोर्ड पर कितना बड़ा टोटल लगाती है।

  • 6:55 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

    दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, एडडला स्रुजना, प्रगति सिंह, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग

  • 6:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली कैपिटल्स का कैसा रहा इस सीजन प्रदर्शन

    महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कुछ मैचों में टीम ने अपने खेल से दबदबा बनाया है, वहीं कुछ मैचों में उन्हें एकतरफा अंदाज में हार मिली है। टीम ने अब तक चार मैच जीते हैं और उसे इतने में हार का सामना करना पड़ा है। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर रहे।

     

  • 6:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    एलिमिनेटर मैच के लिए गुजरात का स्क्वॉड

    गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिंतिमनी कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज

  • 6:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    लीग स्टेज में गुजरात का प्रदर्शन

    गुजरात जायंट्स की टीम लीग स्टेज में 8 में से 5 मैच जीतने में कामयाब रही। वहीं 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही और एलिमिनेटर में जगह बनाने में कामयाब रही।

     

  • 6:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली और गुजरात के बीच फाइनल की जंग

    दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच आज खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु का सामना करेगी। फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा।