A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अक्षर पटेल की 2 गलतियों की वजह से हारी दिल्ली कैपिटल्स! कप्तानी में किए बड़े ब्लंडर

अक्षर पटेल की 2 गलतियों की वजह से हारी दिल्ली कैपिटल्स! कप्तानी में किए बड़े ब्लंडर

Axar Patel: आरसीबी के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल ने बतौर कप्तान 2 ऐसी गलतियां की, जो हार में बड़ी कारक साबित हुईं।

axar patel- India TV Hindi
Image Source : AP अक्षर पटेल

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आरसीबी के खिलाफ मैच में 6 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। पहले तो दिल्ली के बल्लेबाजों ने कछुए की चाल से धीमी बल्लेबाजी की और इसके बाद गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। फील्डिंग भी टीम बेअसर रही। रही बची कसर अक्षर पटेल की खराब कप्तानी ने पूरी कर दी और टीम को करारी हार झेलनी पड़ी। खुद कप्तान ने ही बेकार फैसलों से अपनी टीम के पैरों पर कुल्हाड़ी मार दी।

मुकेश कुमार को दिया 19वां ओवर 

आरसीबी की टीम को आखिरी दो ओवर्स में जीत दर्ज करने के लिए 12 रनों की जरुरत थी, तब क्रीज पर टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या मौजूद थे। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि कप्तान अक्षर पटेल 19वां ओवर मिचेल स्टार्क या दुष्मंथा चमीरा को सौंपेंगे। इन दोनों बॉलर्स का अभी एक-एक ओवर बचा हुआ था और डेथ ओवर्स में ये बॉलर्स टिम डेविड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते थे, लेकिन अक्षर ने 19वां ओवर मुकेश कुमार को दिया, जो पहले ही काफी रन लुटा चुके थे। 

19वें ओवर में मुकेश कुमार की पहली गेंद पर टिम डेविड ने छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद नो बॉल हो गई, जिस पर चौका चला गया। फिर दूसरी दूसरी लीगल डिलीवरी पर चौका लगा। तीसरी गेंद पर डेविड ने कोई रहम ना दिखाते हुए शानदार चौका लगाकर आरसीबी को जीत दिला दी। इस तरह से मैच 19वें ओवर में ही खत्म हो गया। अक्षर पटेल का दांव बिल्कुल उल्टा पड़ गया। मुकेश ने अपने 3.3 ओवर्स में 51 रन दिए और वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

स्पिनर विपराज निगम से करवाया एक ही ओवर

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच स्पिनर्स को सपोर्ट कर रही थी, तब स्पिनर्स से ज्यादा गेंदबाजी करवानी चाहिए थी। अक्षर पटेल ने विपराज निगम से सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी करवाई। दूसरी तरफ कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर में सिर्फ 28 रन दिए थे। फिर भी अक्षर को कोई होश नहीं आया। यहां तक कि आरसीबी के स्पिनर सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने भी मैच में कमाल की गेंदबाजी की।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने मिडिल ओवर्स में की धीमी बल्लेबाजी

मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 162 रन बनाए। मिडिल ओवर्स में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बहुत ही धीमी बैटिंग की। केएल राहुल ने 39 गेंदों में 41 रन बनाए। वहीं फॉफ डु प्लेसिस ने 26 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ आरसीबी के लिए विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने अर्धशतक लगाए। कोहली ने 51 रन बनाए। वहीं पांड्या ने 47 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे।

Latest Cricket News