इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन 35वां लीग मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में 25 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मैच से एक दिन पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स टीम का नेट बॉलर बाउंसर गेंद पर बुरी तरह चोटिल हो गया। इस बाउंसर गेंद के चेहरे पर लगने के बाद वह काफी दर्द में देखा गए जिसमें खून भी निकल रहा था।
एंबुलेंस से तुरंत भेजा गया अस्पताल
दिल्ली कैपिटल्स टीम के नेट बॉलर को जब ट्रेनिंग सेशन के दौरान बाउंसर गेंद चेहरे पर लगी तो वह तुरंत मैदान पर गिर गया, जिसमें उनके चेहरे से खून भी बह रहा था। चोट लगने के बाद वह खिलाड़ी साफ तौर पर दर्द में दिख रहा था। दिल्ली कैपिटल्स टीम का मेडिकल स्टाफ और स्टेडियम में मौजूद इमरजेंसी स्टाफ तुरंत उस खिलाड़ी की मदद के लिए आया और फिर उन्हें स्ट्रेचर पर लादने के साथ ही मैदान से ही सीधे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल के लिए भेज दिया गया। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस खिलाड़ी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है, क्योंकि उनकी हालत के बारे में अभी तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है।
दिल्ली के लिए अहम है पंजाब के खिलाफ मुकाबला
आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह तीन मैचों को जहां जीतने में कामयाब हुए हैं तो वहीं तीन में उनको हार का सामना करना पड़ा है। अभी वह अंकतालिका में 6 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं, जिसमें उनके लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। इस सीजन पंजाब किंग्स ही अभी तक इकलौती ऐसी टीम है जिन्होंने एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है, जिसमें वह 6 मैच खेलने के बाद 5 को जीतने में कामयाब रही है और एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था।
ये भी पढ़ें
विराट कोहली का गजब कारनामा, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
सुदर्शन के शतक के साथ RCB के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL की इस खराब लिस्ट में बन गई अव्वल
Latest Cricket News