A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS के खिलाफ मैच के लिए ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग XI, नायर को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

PBKS के खिलाफ मैच के लिए ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग XI, नायर को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस वक्त 11 मैचों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। उनका पिछला मुकाबला SRH के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Delhi Capitals- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस वक्त प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मजबूत दावेदार हैं। पंजाब किंग्स की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। अगर दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उन्हें ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। इस मैच के लिए दिल्ली की प्लेइंग XI क्या होगी आइए हम आपको बताते हैं।

क्या होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI?

इस मैच के लिए दिल्ली की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव होते हुए जरूर दिख सकते हैं। करुण नायर को टीम से बाहर किया जा सकता है। वह पिछले कुछ मैचों से लगातार प्लेइंग XI का हिस्सा रहे हैं लेकिन वहां उनका बल्ला नहीं चला है। उन्होंने इस सीजन अपने पहले मैच में 89 रनों की पारी जरूर खेली थी, लेकिन उसके अलावा वह बाकी के मैच में फ्लॉप ही रहे हैं। उनकी जगह किसको मौका मिलता है ये देखना  भी दिलचस्प होगा।

इसके अलावा दिल्ली की टीम में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। पिछले मैच में टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया था। लेकिन बारिश की वजह से वो मुकाबला रद्द हो गया था जिस वजह से वह बॉलिंग नहीं कर पाए थे। इस मैच में उन्हें फिर से मौका दिया जा सकता है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच में किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: जेक फ्रेजर मैकगर्क/मोहित शर्मा

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, करुण नायर, सेदिकुल्लाह अटल, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार एल, त्रिपुरना विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा के संन्यास से इन तीन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, मिल सकता है ओपनिंग करने का मौका

अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में खेल पाएंगे रोहित शर्मा, इन 3 वजहों से अचानक लेना पड़ा रिटायरमेंट?

Latest Cricket News