A
Hindi News खेल क्रिकेट दिल्ली कैपिटल्स ने इन प्लेयर्स को कर दिया रिलीज, नटराजन और राहुल स्क्वाड में बरकरार; देखें लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने इन प्लेयर्स को कर दिया रिलीज, नटराजन और राहुल स्क्वाड में बरकरार; देखें लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान अक्षर पटेल सहित कुल 17 प्लेयर्स को रिटेन किया है। इनमें टी नटराजन और केएल राहुल जैसे प्लेयर्स भी शामिल हैं। वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को बाहर का रास्ता भी दिखाया है।

delhi capitals- India TV Hindi Image Source : AP दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले अपने द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। गुजरे सीजन दिल्ली की टीम ने शुरुआत में तो अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम ने लय खो दी और प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। अब दिल्ली ने कुल 17 प्लेयर्स को रिटेन किया है।

टी नटराजन को किया रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कप्तान अक्षर पटेल, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क जैसे प्लेयर्स को रिटेन किया है। इसके अलावा टी नटराजन को अपनी काबिलियत दिखाने का एक और मौका दिया गया है। गुजरे सीजन चोटिल होने की वजह से वह ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए थे। नटराजन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु की टीम में शामिल किया गया है और वह फिलहाल पूरी तरह से फिट हैं। दिल्ली की टीम ने उन्हें पिछले सीजन 10.75 करोड़ रुपए चुकाए थे।

मोहित शर्मा हो गए रिलीज

आईपीएल 2025 में फॉफ डु प्लेसिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वहीं अफगानिस्तान के सेदिकुल्लाह अटल और मोहित शर्मा भी लय में नजर नहीं आए थे। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इन प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। अब ये खिलाड़ी आगामी ऑक्शन में नजर आएंगे।

IPL 2025 में पांचवें नंबर रही थी टीम

आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें से टीम ने 7 में जीत दर्ज की थी और 6 में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 15 अंकों के साथ टीम पांचवें नंबर पर रही थी।

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स:

रिटेन: अक्षर पटेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, करुण नायर, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, नितीश राणा (ट्रेड इन)

रिलीज: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मानवंत कुमार, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, सेदिकुल्लाह अटल, डोनोवन फरेरा (ट्रेड आउट)

पर्स शेष: INR 21.8 करोड़

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने इन स्टार प्लेयर्स को किया रिटेन, पर्स में बचे इतने करोड़

संजू सैसमन के अलावा राजस्थान रॉयल्स ने इन प्लेयर्स को भी छोड़ा, ले लिया बड़ा फैसला

Latest Cricket News