बीसीसीआई की तरफ से अभी सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुणे के मैदान पर खेला गया दिल्ली और हैदराबाद महिला टीम के बीच मुकाबला अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली महिला क्रिकेट टीम ने घरेलू टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गोवा की महिला टीम के नाम पर था, जिन्होंने साल 2019-20 में 2 विकेट के नुकसान पर अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 257 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं महिला टी20 क्रिकेट इतिहास में देखा जाए तो यह अब तक का 11वां सबसे बड़ा स्कोर है, जिसमें टॉप-10 में शामिल सभी स्कोर महिला टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में बने हैं।
तनीषा सिंह ने खेली 119 रनों की शानदार शतकीय पारी
दिल्ली की महिला टीम जो हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी उनकी तरफ से 23 साल की ओपनिंग बल्लेबाज तनीषा सिंह ने 262 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। तनीषा के बल्ले से इस मुकाबले में सिर्फ 47 गेंदों में 119 रनों की शतकीय पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 25 चौके और एक छक्का लगाया, जिसमें तनीषा ने अपना शतक सिर्फ 38 गेंदों में पूरा कर लिया जो महिला टी20 क्रिकेट में अब तक का तीसरा सबसे तेज संयुक्त शतक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर किरन नवगिरे का 34 गेंदों में शतक है, जबकि दूसरे नंबर पर सोफी डिवाइन का 36 गेंदों में शतक उनसे आगे है तो वहीं तनीषा अब डिएंड्रा डॉटिन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।
प्रिया पूनिया ने भी खेली अहम पारी
भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी प्रिया पूनिया जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं उनके बल्ले से भी 59 रनों की अहम पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने मुकाबले में तनीषा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 160 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद को त्रिशा की 80 रनों की शानदार पारी ने अच्छी शुरुआत तो दी लेकिन उसके बावजूद लगातार अंतराल में विकेट गिरने से वह टारगेट से काफी दूर रह गई और उनको 108 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें
पार्थ भुट ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, 17 रन देकर झटके 8 विकेट, सौराष्ट्र को दिलाई बड़ी जीत
भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड पहुंचते ही कसी कमर, नेट्स में जमकर बहाया पसीना
Latest Cricket News