1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DPL 2025: प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची ये टीम, इस नंबर पर है वेस्ट दिल्ली लायंस

DPL 2025: प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची ये टीम, इस नंबर पर है वेस्ट दिल्ली लायंस

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है और टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है।

nitish rana- India TV Hindi
Image Source : GETTY नीतीश राणा

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम को पुरानी दिल्ली-6 की टीम से 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी टीम प्वाइंट्ल टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। जबकि साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ 9 विकेट से मैच जीतकर सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है।

प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है सेंट्रल दिल्ली किंग्स

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही जीत हासिल की है और उसका नेट रन रेट प्लस 4.221 है।

वेस्ट दिल्ली लायंस की नेट रन रेट है ईस्ट दिल्ली राइडर्स से ज्यादा

दूसरी तरफ पुरानी दिल्ली -6 की टीम से 15 रनों से हार झेलने के बाद वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है। उसने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो में जीत दर्ज की है और एक मैच में हार मिली है। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 1.146 है।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें दो जीते और एक हारा है। लेकिन उसका नेट रन रेट ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम से कम है। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.138 है।

प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और उसे तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद है। उसका नेट रन रेट माइनस 3.423 है।

यह भी पढ़ें:

आईसीसी रैंकिंग: शुभमन गिल की पहले नंबर की कुर्सी पर मंडराया खतरा, इस पाकिस्तानी बल्लेबाज की नजर

न्यूजीलैंड के इस कोच ने छोड़ा पद, तोड़ लिया 21 साल पुराना नाता; लगाया फुल स्टॉप

Latest Cricket News