1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WCL 2025: शिखर धवन नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

WCL 2025: शिखर धवन नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025 ) में इंडिया चैंपियंस की टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में शिखर धवन खेलते हुए नजर आएंगे।

Shikhar Dhawn- India TV Hindi
Image Source : PTI शिखर धवन

Shikhar Dhawan BoyCott India Pakistan Match: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। सीजन का चौथा मुकाबला इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच 20 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडिया चैंपियंस के बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन इस मैच में नहीं खेलेंगे। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच बिगड़े राजनीतिक संबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है।

शिखर धवन ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शिखर धवन ने कहा कि, जो कदम 11 मई को लिया था उसपर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। आपको  बता दें कि 11 मई को शिखर धवन ने कहा था कि वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे लेकिन पाकिस्तान टीम के साथ कोई भी मैच नहीं खेलेंगे। इस बात की जानकारी शिखर धवन ने WCL को एक ईमेल के जरिए दी है।

कुछ और खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस ले सकते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिखर धवन के अलावा पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और यूसुफ पठान ने बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच से अपने नाम वापस ले सकते हैं। हालांकि इसको लेकर WCL या इन खिलाड़ियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

WCL 2025: इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस का स्क्वॉड

इंडिया चैंपियंस स्क्वॉड: युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन, वरुण आरोन

पाकिस्तान चैंपियंस स्क्वॉड: मोहम्मद हफीज (कप्तान), कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, उमर अमीन, शोएब मलिक, आसिफ अली, सोहैब मकसूद, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, वहाब रियाज, रुम्मन रईस, अब्दुल रज्जाक, यूनिस खान, शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, फवाद आलम, सरफराज अहमद, सईद अजमल

Latest Cricket News