A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमएस धोनी को लेकर ये कैसी बात बोल गए स्टीफन फ्लेमिंग, बयान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

एमएस धोनी को लेकर ये कैसी बात बोल गए स्टीफन फ्लेमिंग, बयान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

IPL 2025 में इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे हैं। CSK के रेगुलर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : AP एमएस धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार पांच हार चुकी है। पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद CSK को अब अगर यहां से प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें अब बचे हुए सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। एमएस धोनी और उनकी टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा और मैच से पहले सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान के तौर पर एमएस धोनी के वापस आने से टीम के नतीजे रातों-रात नहीं बदलेंगे।

गायकवाड़ हो चुके हैं आईपीएल 2025 से बाहर

आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही एमएस धोनी को सीएसके का कप्तान बनाया गया था, क्योंकि टीम के रेगुलर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पांच बार की चैंपियन टीम को अपने पिछले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई की टीम इस वक्त 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

धोनी की कप्तानी पर फ्लेमिंग ने कह दी बड़ी बात

LSG के खिलाफ मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी का प्रभाव हमेशा अहम रहेगा, लेकिन वह कोई ज्योतिषी नहीं हैं, उनके पास कोई जादुई छड़ी नहीं है। अगर होती तो वह पहले ही उसका इस्तेमाल कर लेते। उन्हें एमएस के साथ मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने करियर में उन दोनों ने ऐसी कई स्थितियों का सामना किया है, जहां बहुत ऊर्जा लगानी पड़ती है और उन्हें अब यह सुनिश्चित करना होगा कि वह ऊर्जा सही दिशा में लगे।

इस तरह से टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है CSK

स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा कि इस सीजन उन्हें वापसी करने के लिए इसे छोटे-छोटे कदमें से शुरुआत करनी होगी। तीनों डिपार्टमेंट में सुधार करने के बाद ही वह मैच जीत पाएंगे। खासतौर पर पिछले मैच में उनकी टीम ने कोई प्रतिस्पर्धा नहीं दिखाई, ये चीज फ्लेमिंग को सबसे ज्यादा चुभी है। टीम के भीतर आत्ममंथन हुआ है और अब इस पर काम किया जा रहा है कि उन्हें क्या करना चाहिए। जरूरी है कि वह उस तरह का प्रदर्शन करें, जो इस गौरवशाली फ्रेंचाइजी की पहचान है।

यह भी पढ़ें

क्या हार्दिक पांड्या DC के खिलाफ कर रहे थे चीटिंग? अंपायर ने बीच मैच में चेक किया उनका बल्ला, जानें इसके पीछे की वजह

सीजन का पहला मैच हारने के बाद गुस्से से लाल हुए कप्तान अक्षर पटेल, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

Latest Cricket News