1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ध्रुव जुरेल का धमाकेदार शतक, ध्वस्त कर दिया एमएस धोनी का 16 साल पुराना कीर्तिमान

ध्रुव जुरेल का धमाकेदार शतक, ध्वस्त कर दिया एमएस धोनी का 16 साल पुराना कीर्तिमान

ध्रुव जुरेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक लगाने का काम किया है। उनका ये टेस्ट क्रिकेट में दूसरा शतक है।

dhruv jurel- India TV Hindi
Image Source : AP ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे के दूसरे दिन जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोकने का काम किया है। ये जुरेल का टेस्ट क्रिकेट में दूसरा शतक है। खास बात ये भी है कि जुरेल ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उन्होंने अब से करीब 16 साल पहले साल 2010 में बनाया था। ध्रुव की इस पारी की बदौलत टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल कर ली है।  इतना ही नहीं, उन्होंने हार्दिक पांड्या को भी पछाड़ दिया है।

171 बॉल पर पूरा किया अपना दूसरा टेस्ट शतक

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने सैकड़ा ठोक दिया। टी ब्रेक से पहले जब वे 95 रन पर खेल रहे थे, तभी अचानक बारिश आ गई और करीब दो घंटे तक खेल नहीं हो पाया। करीब साढ़े चार बजे फिर से मैच शुरू हुआ, तब जुरेल ने अपना शतक पूरा किया। जुरेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 171 बॉल पर अपना दूसरा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए। 

एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या को छोड़ दिया पीछे

इस शतक के साथ ही जुरेल ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इससे पहले श्रीलंका में टेस्ट खेलते हुए एमएस धोनी ने नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए थे। वे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे। उसके बाद अब धोनी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जुरेल ने नंबर पर पहली बार श्रीलंका में शतक लगाया है। वहीं बात अगर हार्दिक पांड्या की करें तो उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के पल्लेकेले में टेस्ट खेलते हुए 108 रनों की पारी खेली थी। नंबर सात और उससे नीचे भारत के लिए श्रीलंका में बल्लेबाजी करते हुए अब ध्रुव जुरेल का सबसे ​बड़ा स्कोर हो गया है। 

जय जवान, जय किसान का टैटू 

ध्रुव जुरेल ने जब अपना शतक पूरा किया तो अपनी बाजू पर लिखा जय जवान जय किसान का टैटू भी दिखाया। इससे पहले भी वे जब भी शतक लगाते रहे हैं, तो इसे जरूर दिखाते हैं। जुरेल यूपी के आगरा के रहने वाले हैं और उनके पिता एक फौजी हैं। शायद इसीलिए उन्होंने ये टैटू बनवाया है। 

यह भी पढ़ें 

यशस्वी जायसवाल को सुनाई आईसीसी ने कड़ी सजा, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी लपेटे में आया

शुभमन गिल से आगे निकले ऋषभ पंत, टॉप 10 में पहुंचने के बेहद करीब

Latest Cricket News