A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिमन्यु ईश्वरन और शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी के मुकाबले से हुए बाहर, प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी का भी नहीं है नाम

अभिमन्यु ईश्वरन और शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी के मुकाबले से हुए बाहर, प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी का भी नहीं है नाम

Duleep Trophy 2025: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टर फाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। वह नॉर्थ जोन की टीम का हिस्सा थे।

abhimanyu easwaran Shubman Gill- India TV Hindi
Image Source : GETTY अभिमन्यु ईश्वरन & शुभमन गिल

Duleep Trophy 2025: दलीप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 28 अगस्त से हो चुकी है। टूर्नामेंट में इस वक्त क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां पहले मैच में नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने हैं। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम के बीच मैच खेला जा रहा है। क्वार्टर फाइनल मैच से पहले नॉर्थ और ईस्ट जोन टीम को बड़ा झटका लगा है।

गिल और ईश्वरन नहीं खेल रहे हैं क्वार्टर फाइनल मैच

दरअसल इस मैच के लिए शुभमन गिल को नॉर्थ और अभिनमन्यु ईश्वरन को ईस्ट जोन का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। शुभमन की जगह अंकित कुमार नॉर्थ जोन की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं ईस्ट जोन की कमान रियान पराग संभाल रहे हैं। इनके अलावा नॉर्थ की प्लेइंग XI में अंशुल कंबोज का भी नाम नहीं है जो अपने आप में चौंकाने वाला है।

एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं शुभमन गिल

शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ी इस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि अगर नॉर्थ जोन इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचती है तब भी अगले मैच में गिल उपलब्ध नहीं रहेंगे। दरअसल उन्हें 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारत के स्क्वॉड में शामिल किया गया है, ऐसे में वह उस वक्त भारतीय टीम के साथ रहेंगे।

क्वार्टर फाइनल 2 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

नॉर्थ ईस्ट जोन: कर्णजीत युमनाम, तेची डोरिया, हेम छेत्री, रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), आशीष थापा, जेहू एंडरसन (विकेटकीपर), अंकुर मलिक, पलजोर तमांग, बिश्वोरजीत कोंथौजम, आकाश चौधरी, फिरोजीम जोतिन

सेंट्रल जोन: आयुष पांडे, दानिश मालेवार, रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), यश राठौड़, शुभम शर्मा, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, आदित्य ठाकरे, खलील अहमद

क्वार्टर फाइनल 1 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

नॉर्थ जोन: शुभम खजुरिया, अंकित कुमार (कप्तान), यश ढुल, आयुष बडोनी, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), साहिल लोत्रा, निशांत सिंधु, हर्षित राणा, औकिब नबी डार, मयंक डागर, अर्शदीप सिंह

ईस्ट जोन: उत्कर्ष सिंह, शरणदीप सिंह, विराट सिंह, रियान पराग (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), श्रीदाम पॉल, सूरज सिंधु जयसवाल, मुख्तार हुसैन, मोहम्मद शमी, मनीषी, मुकेश कुमार

Latest Cricket News