A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Duleep Trophy 2025: कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला, कब और कहां देख पाएंगे Live; जानें यहां

Duleep Trophy 2025: कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला, कब और कहां देख पाएंगे Live; जानें यहां

दलीप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेले जाएंगे और सभी मुकाबले बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में होंगे।

Duleep Trophy- India TV Hindi
Image Source : GETTY दलीप ट्रॉफी

Duleep Trophy 2025 Live Streaming: दलीप ट्रॉफी 2025 का आगाज 28 अगस्त से होने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टर फाइनल राउंड से होगी, जहां कुल 4 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। पहला क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के नए ग्राउंड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।

दो टीमें पहले ही पहुंच चुकी है दलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में

क्वार्टर फाइनल मैच जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी, वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत 4 सितंबर से होगी। आपको बता दें कि साउथ जोन और वेस्ट जोन की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। अब क्वार्टर फाइनल में से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती है ये देखना दिलचस्प होगा।

कितने बजे से शुरू होंगे दलीप ट्रॉफी के मुकाबले?

दलीप ट्रॉफी 2025 के सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार 9:30 बजे शुरू होंगे। दोनों टीमों के कप्तान 9 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।

कब और कहां देख पाएंगे दलीप ट्रॉफी के मुकाबले?

दलीप ट्रॉफी 2025 के किसी भी मैच लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। फैंस इस एप पर मैच देख सकते हैं।

दलीप ट्रॉफी 2025 के सभी मैचों का शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
क्वार्टर फाइनल 1 नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन 28 अगस्त-31 अगस्त COE
क्वार्टर फाइनल 2 सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन 28 अगस्त-31 अगस्त COE
सेमीफाइनल 1 साउथ जोन बनाम क्वार्टर फाइनल 1 विनर 4 सितंबर-7 सितंबर COE
सेमीफाइनल 2 वेस्ट जोन बनाम क्वार्टर फाइनल 2 विनर 4 सितंबर-7 सितंबर COE
फाइनल 11 सितंबर-14 सितंबर COE

फिर से जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी

आपको बता दें कि ये टूर्नामेंट इस बार जोनल फॉर्मेट में खेला जाना है। 50 साल से ज्यादा समय तक ये टूर्नामेंट जोनल फॉर्मेट में खेला जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ सालों में कई बार फॉर्मेट में बदलाव देखने को मिला है। जोनल टूर्नामेंट को कभी रंगों के नाम पर तो कभी अल्फाबेट्स के नाम से बदला गया, लेकिन फिर से अब ये जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर को हुई कैंसर की बीमारी, खुद बताई पूरी बात

जॉस बटलर ने खेली तूफानी पारी, चौके और छक्कों की झड़ी लगाकर इस क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

 

Latest Cricket News