1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दलीप ट्रॉफी फाइनल में पहले दिन का खेल खत्म, ईशान किशन ने लगाया शतक, ईस्ट जोन का स्कोर 385/4

दलीप ट्रॉफी फाइनल में पहले दिन का खेल खत्म, ईशान किशन ने लगाया शतक, ईस्ट जोन का स्कोर 385/4

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम के बीच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन की टीम ने 385 रन बना लिए हैं।

Duleep Trophy Final- India TV Hindi
Image Source : PTI दलीप ट्रॉफी फाइनल

भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित ट्रॉफी दलीप ट्रॉफी के मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन टीम के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने का उनका फैसला पूरी तरह से सही साबित हुआ। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन की टीम ने ईशान किशन की दमदार शतकीय पारी के बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं।

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। टीम को पहला झटका तब लगा जब वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन भी 72 रन बनाकर रन आउट हो गए। लंच के बाद सुदीप और शिखर मोहन भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

टीम ने 45वें ओवर में अपने 200 रन पूरे किए। चौथे विकेट के लिए कप्तान ईशान किशन और शिखर मोहन के बीच 94 रनों की अच्छी साझेदारी हुई। हालांकि, शिखर शतक बनाने से चूक गए और 85 रन (9 चौके और 3 छक्के) बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक ईशान किशन और कुमार कुशाग्र नाबाद रहे। ईशान 111 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब दूसरे दिन ये दोनों बल्लेबाज यहां से टीम को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगे। पहले दिन साउथ जोन के गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ईस्ट जोन - अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।

साउथ जोन - रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।

Latest Cricket News