1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैरी ब्रूक की जगह जो रूट को क्यों सौंपी गई कप्तानी? बेन स्टोक्स को बाहर किए जाने पर आया ECB डायरेक्टर का बयान

हैरी ब्रूक की जगह जो रूट को क्यों सौंपी गई कप्तानी? बेन स्टोक्स को बाहर किए जाने पर आया ECB डायरेक्टर का बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इसका जश्न मनाने की वजह से नाइट क्लब में हुए विवाद में फंस गए जिसके चलते दूसरे टेस्ट के लिए उनको टीम से बाहर किए जाने के साथ कार्यवाहक कप्तान के रूप में जो रूट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Harry Brook And Joe Root- India TV Hindi
Image Source : AP हैरी ब्रूक और जो रूट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स जो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के खत्म होने बाद नाइट क्लब जाने और वहां पर हुई घटना के चलते बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें उन्होंने बेन स्टोक्स को टीम से बाहर करने के साथ उनकी जगह पर कार्यवाहक कप्तान के रूप में जो रूट को जिम्मेदारी सौंपी है तो वहीं इसके अलावा गस एटिंकसन जो नाइट क्लब विवाद में शामिल थे उनको भी टीम से बाहर कर दिया है। अब इस पूरे मामले को लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने जो रूट को कप्तानी दिए जाने की पीछे की वजह का खुलासा किया है।

ब्रूक को कप्तान बनाए जाने के पीछे उनका वर्कलोड मैनेज करना मुख्य कारण

रॉब की ने बीबीसी स्पोर्ट्स को दिए बयान के अनुसार दिए बयान में हैरी ब्रूक की जगह पर जो रूट को कप्तान बनाए जाने को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह ब्रूक को कप्तानी सौंपने का सही समय है। टेस्ट कप्तानी एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है, भले ही वह कुछ समय के लिए ही क्यों ना हो, खासकर अगले टेस्ट मैच को देखते हुए और हैरी को इस दौरान जिन चीजों से निपटना होगा। हैरी ब्रूक अभी लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इंग्लिश क्रिकेट बहुत खुशकिस्मत है कि उसके पास जो रूट हैं, जिनपर सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं बल्कि कई चीजों पर भरोसा किया है। जब भी आप जो रूट से कुछ करने के लिए कहते हैं, तो वह कभी कोई सवाल नहीं उठाते।

नाइट क्लब बाउंसर के साथ झगड़ा भी एक वजह

पिछले साल न्यूजीलैंड की टीम जब इंग्लैंड के दौरे पर भी वहां पर नाइट क्लब में बाउंसर के साथ झगड़े की वजह से ईसीबी ने ब्रूक पर जुर्माना लगाया था। रॉब की से इसको लेकर भी उन्हें कप्तान नहीं बनाने के कारण के तौर पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां मुझे लगता है कि यह भी एक वजह हो सकती है, लेकिन ये मुख्य कारण नहीं है। हम हैरी ब्रूक के लिए आगे क्या बेहतर हो सकता है उसे सोचकर आगे बढ़ रहे हैं। हम उनके वर्कलोड को लेकर पहले से अधिक सतर्क हैं क्योंकि वह जोफ्रा आर्चर और जैकेब बेथेल के साथ उन चुनिंदा प्लेयर्स में हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए काला दिन! पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ गंवाई वनडे सीरीज, अब क्लीन स्वीप का खतरा

ODI World Cup 2027: कब से कब तक खेला जाएगा आईसीसी विश्व कप, हो गया तारीखों का खुलासा

Latest Cricket News