A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ee Sala Cup Namdu का आखिर क्या मतलब है? जीत के बाद एक सुर में बोले कोहली, गेल और ABD

Ee Sala Cup Namdu का आखिर क्या मतलब है? जीत के बाद एक सुर में बोले कोहली, गेल और ABD

IPL 2025 के फाइनल में RCB ने पंजाब को हराकर इतिहास रच दिया। RCB की टीम पहली बार IPL चैंपियन बनने में सफल रही।

IPL 2025- India TV Hindi
Image Source : TWITTER क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स

IPL इतिहास में अगर किसी नारे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो है ‘Ee Sala Cup Namde’। कन्नड़ भाषा में इसका मतलब होता है- इस बार कप हमारा है। सालों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस इस नारे को अपनी टीम की उम्मीद के तौर पर इस्तेमाल करते आ रहे थे। हर सीजन की शुरुआत में स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक यही गूंज सुनाई देती थी।

आखिरकार आईपीएल 2025 में इस नारे का सपना सच हो गया। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जब पूरा स्टेडियम जश्न मना रहा था, तो टीम के दिग्गज खिलाड़ी भी एक सुर में यही कह रहे थे - ‘Ee Sala Cup Namdu’! आपको बता दें कि ई साला कप नमदे (Ee sala cup namde) का कन्नड़ भाषा में मतलब होता है कि इस बार कप हमारा है। अब चैंपियन बनने के बाद ई साला कप नामदु (Ee Sala Cup Namdu) हो गया है, जिसका मतलब है कि कप अब हमारा हो गया है।

एक सुर में बोले Ee Sala Cup Namdu

विराट कोहली 18वें सीजन में पहली बार खिताब जीतने के बाद बेहद भावुक नजर आए। RCB की इस जीत के जश्न में विराट कोहली के दोस्त और पुराने साथी एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल भी शरीक हुए। इसके बाद तीनों एक सुर में Ee Sala Cup Namdu चिल्लाते नजर आए। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

रजत पाटीदार ने कोहली की तारीफ में पढ़े कसीदे 

कप्तान राजत पाटीदार ने IPL चैंपियन बनने के बाद कहा कि यह उनके लिए एक शानदार पल है और कोहली की कप्तानी करना मेरे लिए एक बड़ी सीख है, वह किसी और से ज्यादा इसके हकदार हैं। वह सभी फैंस से बस एक बात कहना चाहता हैं  - ई साला कप नमदू। इस जीत ने सिर्फ आरसीबी का सूखा खत्म नहीं किया, बल्कि करोड़ों फैंस के दिलों में 18 साल से पल रही उम्मीद को भी पूरा कर दिया। RCB की इस जीत का जश्न अब पूरे बेंगलुरु में मनाया जा रहा है। 

Latest Cricket News