1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IND : विराट कोहली की टीम इंडिया में एंट्री, रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को किया बाहर

ENG vs IND : विराट कोहली की टीम इंडिया में एंट्री, रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को किया बाहर

ENG vs IND : टॉस के वक्त ​रोहित शर्मा ने बताया कि आज के मैच में विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी हो रही है।

Virat Kohli Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Virat Kohli Rohit Sharma

Highlights

  • दूसरे मैच से पहले फिट हुए विराट कोहली, प्लेइंग इलेवन में शामिल
  • विराट कोहली के पास फार्म में वापस आने का है एक और मौका
  • नंबर तीन पर खेलेंगे विराट कोहली, श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन से बाहर

ENG vs IND : भारत और इंग्लैंड के बीच आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारतीय टीम बढ़त बना चुकी है। आज का मैच काफी रोचक होने वाला है। इस बीच रोहित शर्मा ने आज फिर मैच से पहले टॉस ​जीत लिया और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले वन डे मैच में भी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और दस विकेट से मैच अपने नाम किया था। टॉस के वक्त ​रोहित शर्मा ने बताया कि आज के मैच में विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी हो रही है, यानी उनकी जगह श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा है। 

आज की पिच पर घास कम, लेकिन नमी आ रही नजर
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच पर घास कम जरूर है लेकिन ऐसा लगता है कि पिच में कुछ नमी है। मैदान के आकार को देखते हुए हमने ये फैसलाा किया है। जसप्रीत बुमराह की बात करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, चाहे कोई भी फॉर्मेट हो। टीम में उनके जैसा गेंदबाज का होना हमेशा अच्छा होता है। विकेट को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे लगा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण है। लॉर्ड्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक है, इसलिए लोग यहां अच्छा खेलने के इच्छुक हैं। 

पहले मैच में ​श्रेयस अय्यर को नहीं मिली थी बल्लेबाजी
श्रेयस अय्यर टीम से बिना खेले ही बाहर हो गए हैं। पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई। वे नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते, लेकिन इंग्लैंड ने जो 111 रनों का टारगेट रखा था, वो भारत की सलामी जोड़ी ने ही हासिल कर लिया। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आज फिर मौका है, वे अपने गए हुए फार्म को वापस हासिल करें। वन डे में इतनी तेज क्रिकेट नहीं खेला जाता है, ऐसे में विराट कोहली को चाहिए कि वे पिच पर जाकर कुछ वक्त बिताएं और फार्म में वापसी की कोशिश करें। 

भारत : ​रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियम लिविंगस्टन, जॉस बटलर, बेन स्टोक्स मोईन अली, डेविड विली, रीस टॉप्ली, क्रेग ओवरर्टन, ब्राइडन कार्स

Latest Cricket News