1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IND: क्या लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन होगी बारिश? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

ENG vs IND: क्या लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन होगी बारिश? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

हेडिंग्ले लीड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन वहां का मौसम कैसा रहेगा, उसके बारे में जानकारी दी गई है।

Headingley, Leeds - India TV Hindi
Image Source : GETTY लीड्स हेडिंग्ले

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन रनों की बारिश हुई। भारत के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए और वह पूरी तरह से बैकफुट पर दिखे। अब फैंस की नजरें टेस्ट मैच के दूसरे दिन पर टिकी हुई हैं। लेकिन वेदर रिपोर्ट की माने तो दूसरे दिन के खेल दौरान लीड्स में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

ENG vs IND: दूसरे दिन कैसा रहेगा लीड्स का मौसम?

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे दिन का खेल भारतीय समयनुसार दोपहर के 3:30 बजे शुरू होगा। उस वक्त इंग्लैंड में सुबह के 11 बज रहे होंगे। Accuweather की रिपोर्ट के मुतबिक लीड्स में 21 जून की सुबह में बारिश होने के चांसेस 5% हैं। जैसे-जैसे खेल बढ़ेगा बारिश के चांसेस बढ़ते चले जाएंगे। दोपहर के दो बजे से शाम तक लीड्स में बारिश होने चांसेस 73% हैं। इसका मतलब है कि दूसरे और तीसरे सेशन में बारिश खलल डाल सकती है। अब दूसरे दिन में कितने ओवर का खेल हो पाता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

दो भारतीय बल्लेबाजों ने लगाया शतक

मैच की बात करें तो भारत की तरफ से पहले दिन दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। सबसे पहले यशस्वी जायसवाल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। उन्होंने ओपन करते हुए 159 गेंदों में 101 रन बनाए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार पारी खेली। वह 175 गेंदों में 127 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर नाबाद हैं। ऋषभ पंत भी 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब दूसरे दिन पंत इस स्कोर को शतकीय पारी में बदलना चाहेंगे।

इंग्लैंड के गेंदबाज दिखे बेबस

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो उनके सभी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए। सबसे सफल गेंदबाज कप्तान बेन स्टोक्स रहे। उन्होंने 13 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा ब्रायडन कार्स को एक विकेट मिला। बाकी के सभी गेंदबाज सिर्फ रन लुटाते हुए दिखे। अब ऐसे में इंग्लिश बॉलर्स दूसरे दिन दमदार वापसी करना चाहेंगे।

Latest Cricket News