इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 7 सितंबर को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम फिलहाल 2-0 से आगे है। साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। इसके साथ ही टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज जीतने में भी कामयाबी हासिल की।
तीसरे वनडे मैच की बात करें तो अफ्रीकी टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ENG vs SA: मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का तीसरा मैच कब होगा?
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का तीसरा मैच 7 सितंबर (रविवार) को होगा।
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का आखिरी मैच कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच किस समय शुरू होगा?
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी।
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे मैच का भारत में लाइव प्रसारण कहां होगा?
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा।
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां होगी?
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
ENG vs SA: तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडन मार्करम, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, वियान मुल्डर, क्वेना मफाका, कोडी यूसुफ, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा
इंग्लैंड टीम: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, रेहान अहमद, सोनी बेकर, जेमी ओवरटन
Latest Cricket News