साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त इंग्लैंड का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच इस वक्त टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में 14 सितंबर को खेला जाएगा। यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम तीसरा मुकाबले जीतेगी सीरीज उसी के नाम होगा। इस मैच से पहले फैंस अब ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि मैच की शुरुआत कब और कितने बजे होगी। फैंस इस मुकाबले को लाइव कहां पर देख पाएंगे।
कितने बजे से शुरू होगा तीसरा T20I मैच?
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा T20I मैच रविवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। ये मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। अब देखना ये होगा दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है।
फैंस कहां देख पाएंगे तीसरा T20I मैच?
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं अगर लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो क्रिकेट फैंस सोनीलिव और फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
ENG vs SA: दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने दर्ज की थी बड़ी जीत
दूसरे T20I मैच की बात करें तो वहां इंग्लैंड ने 146 रनों से जीत दर्ज की थी। मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था और फिर साउथ अफ्रीका को 158 रन पर आउट करके 146 रन से मैच जीत लिया था। उस हार को भूलकर अब साउथ अफ्रीकी टीम इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड जीत की इस लय को बनाए रखना चाहेगी। तीसरा मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
ENG vs SA: दोनों टीमों का स्क्वॉड
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड
साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, सेनुरन मुथुस्वामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स
यह भी पढ़ें
IND vs AUS: हरमनप्रीत कौर ने ODI में छुआ खास मुकाम, ऐसा करने वाली बनी भारत की तीसरी खिलाड़ी
IND vs PAK: अश्विन ने टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में बदलाव की दी सलाह, कहा - इस मैच विनर खिलाड़ी को करें शामिल
Latest Cricket News