1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup से पहले न्यूजीलैंड की फजीहत, महज 80 रनों पर ढेर हुई टीम, सीरीज में मिली शर्मनाक हार

T20 World Cup से पहले न्यूजीलैंड की फजीहत, महज 80 रनों पर ढेर हुई टीम, सीरीज में मिली शर्मनाक हार

न्यूजीलैंड महिला टीम को टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज के तीसरे मैच में कीवी टीम सिर्फ 80 रन पर ऑलआउट हो गई।

Suzie Bates- India TV Hindi
Image Source : AP सूजी बेट्स

तीन मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हरा दिया है। इस सीरीज का तीसरा मैच 25 मई को होव काउंटी ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 80 रन बनाकर ऑलआउट हुई है। इंग्लैंड की टीम ने इस टारगेट को सिर्फ 13.5 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड की महिला टीम ने घुटने टेक दिए। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस खराब प्रदर्शन से जाहिर तौर पर न्यूजीलैंड के प्लेयर्स का कॉन्फिडेंस कम हुआ होगा।

कीवी टीम के 8 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर में हुए आउट

न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने इस मैच में टॉस जीता था लेकिन गेंदबाजी के लिए अनुकूल पिच पर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। कीवी टीम की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस मैच में इसी बात से लगाया जा सकता है कि 11 में सिर्फ 3 बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सके। वहीं 8 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए। कीवी टीम की तरफ से इस मैच में जेस केर ने सबसे ज्यादा 27 बॉल पर 20 रन बनाए। वहीं इसाबेला गेज ने 17 और मैड्डी ग्रीन ने 14 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो वहां चार्लोट डीन और डेनियल गिब्सन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। कीवी टीम इस मैच में पूरे ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई और 19.1 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड ने 37 रन रहते हासिल किया टारगेट

इंग्लैंड ने इस टारगेट को सिर्फ 3 विकेट खोकर 37 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से सोफिया डंकली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। हीथर नाइट और माइया बोउचियर ने इस मुकाबले में 19-19 रनों की पारी खेली और टीम को एक आसान जीत दिलाई। टी20 सीरीज का पहला मैच डर्बी में 20 मई को खेला गया था जिसे इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीता था। दूसरे मैच को न्यूजीलैंड ने 14 रनों से अपने नाम किया। कैंटरबरी में ये मुकाबला 26 मई को खेला गया था।

टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम से होगा न्यूजीलैंड का पहला मैच

टी20 सीरीज में शर्मनाक हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलती हुई नजर आएगी। कीवी टीम इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के साथ करेगी, जो 13 जून को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच 12 जून को श्रीलंका से खेलेगी। ये मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 28 मई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

यह भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह का ये क्या हाल हुआ? IPL 2026 में बना दिया टी20 इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड

श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान

Latest Cricket News