1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने किया बड़ा ऐलान, कहा - हमने उनके लिए बनाया है खास प्लान

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने किया बड़ा ऐलान, कहा - हमने उनके लिए बनाया है खास प्लान

भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान ब्रूक ने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी जिनके डेब्यू का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनको रोकने के लिए खास प्लान बनाने का ऐलान किया है।

Vaibhav Sooryavanshi And Harry Brook- India TV Hindi
Image Source : PTI वैभव सूर्यवंशी और हैरी ब्रूक

भारतीय टीम अब आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड के दौरे पर पहुंच चुकी है, जहां पर उसे एक जुलाई से मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। आयरलैंड के खिलाफ मिली टी20 सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं जिसमें प्लेइंग 11 में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में 15 साल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं ये अब तक साफ नहीं हो सका है। हालांकि इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम में वैभव के खौफ को लेकर चर्चा जरूर देखने को मिल रही है, जिसमें टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने साफ कर दिया कि उन्होंने 15 साल के बल्लेबाज को रोकने के लिए खास प्लान बनाया है।

हमने वैभव को रोकने के लिए अपनी प्लानिंग कर ली है

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले जाने वाले मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। हमने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने से रोकने के लिए अपनी योजनाएं तैयार कर ली हैं और मुझे उम्मीद है कि हम अपनी रणनीति में सफल होंगे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक से पूछा गया कि वह 15 साल की उम्र में क्या कर रहे थे, तो इसके जवाब में उन्होंने हंसते हुए बताया कि वह लीग में यॉर्कशायर के लिए एकेडमी क्रिकेट खेल रहे थे।

संजू सैमसन की जगह पर मौका मिलने की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की जगह पर मौका दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में सैमसन का काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने पहले मैच में जहां सिर्फ 5 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मुकाबले में गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में उनकी जगह खतरे में दिख रही है। वहीं इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान मुकाबला शुरू होने से 24 घंटे पहले ही कर दिया है।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली टीम में जगह

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले टी20 में डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया सस्पेंस भरा जवाब

Latest Cricket News