ENG-C vs AUS-C: बारिश की वजह से रद्द हुआ इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का मुकाबला
इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया। बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो गया।

England Champions vs Australia Champions WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड (WCL) के दूसरे सीजन का आगाज 18 जुलाई से हो चुका है। जारी सीजन का तीसरा मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच एजबेस्टन में खेला खेला गया। बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम पहले बैटिंग करते हुए 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना पाई। इसके बाद इस मैच में बारिश ने खलल डाला। उसके बाद ये मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। अंत में अंपायर ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। इंग्लैंड की टीम इस सीजन पहले ही एक मैच खेल चुकी है, जहां उन्हें पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
यहां देखें इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस मैच का स्कोर
Live updates : WCL 2025: ENG-C vs AUS-C Live Scorecard
-
July 20, 2025 2:14 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच
इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच WCL 2025 का तीसरा मैच रद्द हो गया। इस मैच में इंग्लैंड की पारी में 17.1 ओवर का खेल हो पाया। उसके बाद बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा और अंत में इसे रद्द करना पड़ा।
-
July 20, 2025 1:39 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
एजबेस्टन में बारिश रुकी
एजबेस्टन में बारिश थम चुकी है। ऑन फिल्ड अंपायर मैदान पर आ चुके हैं। मैदान से पानी हटाने के लिए सुपर सोपर चलाए जा रहे हैं। इंग्लैंड की टीम फिलहाल बल्लेबाजी कर रही है। उन्होंने 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं।
-
July 19, 2025 11:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बारिश की वजह से रुका मैच
इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश की वजह से रोकना पड़ा है। 17.1 ओवर के खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से रवि बोपारा और समित पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
July 19, 2025 11:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
इंग्लैंड को पांचवां झटका इयोन मॉर्गन के रूप में लगा है। वह 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन कूल्टर नाइल ने बोल्ड किया। इंग्लैंड का स्कोर फिलहाल 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन है।
-
July 19, 2025 11:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बोपारा और मॉर्गन ने करवाई इंग्लैंड की वापसी
रवि बोपारा और इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड चैंपियंस टीम की वापसी करवाई है। 14 ओवर का खेल खत्म होने के तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं।
-
July 19, 2025 11:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
12 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर
12 ओवर के अंत तक इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। मोर्गन 22 और रवि बोपारा और 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 19, 2025 11:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
9 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर
9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। टीम की तरफ से रवि बोपारा और इयोन मॉर्गन क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 19, 2025 11:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एलिस्टेयर कुक हुए आउट
इंग्लैंड को तीसरा झटका एलिस्टेयर कुक के रूप में लगा है। वह 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन कुल्टर ने आउट किया।
-
July 19, 2025 11:03 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका जेम्स विंस के रूप में लगा। वह 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टीव ओ कीफ ने बेन डंक के हाथों कैच आउट करवाया।
-
July 19, 2025 10:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
3 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर
तीन ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स विंस और एलिस्टेयर कुक बैटिंग कर रहे हैं।
-
July 19, 2025 10:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फिल मस्टर्ड हुए आउट
पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा है। फिल मस्टर्ड 4 रन बनाकर ब्रेट ली की गेंद पर हुए आउट।
-
July 19, 2025 10:38 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
इंग्लैंड चैंपियंस (प्लेइंग इलेवन): फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), एलेस्टेयर कुक, जेम्स विंस, इयान बेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), रवि बोपारा, समित पटेल, लियम प्लंकेट, क्रिस ट्रेमलेट, अजमल शहजाद, स्टुअर्ट मीकर
-
July 19, 2025 10:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टॉस अपडेट
इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
July 19, 2025 10:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ENG-C vs AUS-C: देरी से शुरू होगा मुकाबला
इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच ये मुकाबला देरी से शुरू होगा। इससे पहले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बॉल आउट में साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी।
-
July 19, 2025 9:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्क्वॉड
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का स्क्वॉड: शॉन मार्श, क्रिस लिन, कैलम फर्ग्यूसन, बेन डंक (विकेटकीपर), डॉर्सी शॉर्ट, बेन कटिंग, मोइसेस हेनरिक्स, डैनियल क्रिश्चियन, स्टीव ओकीफ, ब्रेट ली (कप्तान), पीटर सिडल, नाथन कूल्टर-नाइल, जॉन हेस्टिंग्स, रॉब क्विनी
-
July 19, 2025 9:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड चैंपियंस का स्क्वॉड
इंग्लैंड चैंपियंस टीम: फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), एलेस्टेयर कुक, जेम्स विंस, इयान बेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), टिम एम्ब्रोस, लियाम प्लंकेट, क्रिस ट्रेमलेट, दिमित्री मास्कारेन्हास, रयान साइडबॉटम, स्टुअर्ट मीकर, रवि बोपारा, समित पटेल, उस्मान अफजल, अजमल शहजाद, मोईन अली