ENG-C vs WI-C: वेस्टइंडीज चैंपियंस ने आखिरी ओवर में मारी बाजी, इंग्लैंड को 10 रनों से हराया
ENG-C vs WI-C: WCL 2025 में आज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

England Champions vs West Indies Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 में 22 जुलाई को पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं। इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 165 रन बनाने थे। लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से समित पटेल ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो वेस्टइंडीज की तरफ से फिडेल एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
यहां देखें इंग्लैंड चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस मैच का लाइव स्कोर
Live updates : ENG-C vs WI-C Live
-
July 22, 2025 8:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज चैंपियंस ने दर्ज की जीय
वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने इस मैच में इंग्लैंड चैंपियंस को 10 रनों से मात दी है। इंग्लैंड की टीम 154 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
-
July 22, 2025 8:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
18 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर
18 ओवर का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 12 गेंदों में 31 रनों की जरूरत है।
-
July 22, 2025 8:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
समित पटेल ने जड़ा शानदार अर्धशतक
समित पटेल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। लेकिन फिफ्टी पूरा करने के तुरंत बाद ही वह आउट हो गए, उन्होंने 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड को यहां से जीत के लिए 57 रन की जरूरत है।
-
July 22, 2025 7:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर 50 के पार
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। रवि बोपारा 17 और समित पटेल 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए अभी 114 रन और चाहिए।
-
July 22, 2025 7:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
छह ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर
छह ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंग्लैंड चैंपियंस टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। उन्हें यहां से जीत के लिए 81 गेंदों में 140 रन बनाने होंगे।
-
July 22, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड चैंपियंस की बेहद खराब शुरुआत
165 रन के जवाब में इंग्लैंड चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब हुई। महज 15 के स्कोर पर उनके टॉप 3 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
-
July 22, 2025 6:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड चैंपियंस के सामने 165 रन का टारगेट
वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 165 रन बनाने होंगे।
-
July 22, 2025 6:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर
17 ओवर का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं।
-
July 22, 2025 5:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चैडविक वाल्टन ने पूरा किया अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ मैच चैडविक वाल्टन ने शानदार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 36 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन है।
-
July 22, 2025 5:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज की आधी पारी हुई खत्म
वेस्टइंडीज की पारी में 10 ओवर का खेल हो चुका है। वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। विंडीज को चौथा झटका विलियम पर्किंस के रूप में लगा। वह 3 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए।
-
July 22, 2025 5:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
क्रिस गेल धीमी पारी खेलकर हुए आउट
इस मुकाबले में अब तक क्रिस गेल ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। वह अब तक 19 गेंदों में सिर्फ 21 रन बनाने में कामयाब हो सके। 9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।
-
July 22, 2025 5:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
छह ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर
छह ओवर का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल 12 गेंदों में 12 तो वहीं चैडविक वाल्टन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
July 22, 2025 5:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज की टीम को लगा दूसरा झटका
लेंडल सिमंस के रूप में वेस्टइंडीज की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह इस मैच में 4 रन बनाकर अजमल शहजाद की गेंद पर आउट हो गए। क्रिस ट्रेमलेट ने उनका कैच पकड़ा। सिमंस 11 गेंद खेलकर सिर्फ 4 रन बना पाए। वेस्टइंडीज का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 17 रन है।
-
July 22, 2025 5:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस का स्कोर
3 ओवर का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। टीम की तरफ से क्रिस गेल 9 और लेंडल सिमंस 4 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
July 22, 2025 5:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज चैंपियंस को लगा पहला झटका
पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम को पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ बिना खाता खोले ही रेयान साइडबॉटम की गेंद पर बोल्ड हो गए। एक ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 5 रन है।
-
July 22, 2025 4:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वेस्टइंडीज चैंपियंस की प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज चैंपियंस: ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल (कप्तान), लेंडल सिमंस, कायरन पोलार्ड, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, विलियम पर्किन्स, एश्ले नर्स, शेल्डन कॉटरेल, फिडेल एडवर्ड्स, सुलेमान बेन
-
July 22, 2025 4:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंग्लैंड चैंपियंस की प्लेइंग XI
इंग्लैंड चैंपियंस: टिम एम्ब्रोस (विकेटकीपर), इयान बेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), रवि बोपारा, समित पटेल, मोईन अली, लियाम प्लंकेट, अजमल शहजाद, स्टुअर्ट मीकर, क्रिस ट्रेमलेट, रयान साइडबॉटम
-
July 22, 2025 4:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ENG-C vs WI-C: टॉस अपडेट
वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मैच में इंग्लैंड चैंपियंस के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।