1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी रैंकिंग में अंग्रेजों की मिट्टी पलीद, अफगानिस्तान ने भी पछाड़ दिया

आईसीसी रैंकिंग में अंग्रेजों की मिट्टी पलीद, अफगानिस्तान ने भी पछाड़ दिया

श्रीलंकाई टीम ने गुरुवार को इंग्लैंड को ऐसी हार थमाई जो उसे सालों तक खलती रहेगी। यही कारण रहा कि अंग्रेज टीम को अब आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ा है।

england cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड के वनडे कप्तान हैरी ब्रूक ने गुरुवार को शानदार दोहरा शतक लगाया। वे इंग्लैंड के पहले ​ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में डबल सेंचुरी मारी। इतना ही नहीं, उन्होंने सबसे तेज डबल सेंचुरी का विश्व कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है, लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। ये काफी शर्मनाक रहा। इस बीच हार का असर ये पड़ा कि आईसीसी रैंकिंग में भी टीम को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। 

हैरी ब्रूक की डबल सेंचुरी और टीम के 429 रन बनाने बाद भी हारी इंग्लैंड की टीम

इस वक्त पाकिस्तान में ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसमें इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं। इस बीच गुरुवार को ऐतिहासिक मैच खेला गया। इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के दोहरे की शतक बदौलत 429 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया। हर कोई यही मान बैठा कि अब इंग्लैंड की टीम ये मैच जीत जाएगी, लेकिन श्रीलंका ने इस मैच को जीतने में कामयाबी हासिल कर ली और इतिहास लिख दिया। इसके बाद अंग्रेज टीम को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान हुआ है। 

आईसीसी रैंकिंग में दो स्थानों के नुकसान के साथ आठवें नंबर पर पहुंची इंग्लैंड की टीम

आईसीसी की ओर से जारी की गई नई रैंकिंग में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। टीम अब सीधे आठवें नंबर पर पहुंच गई है और उनकी रेटिंग 93 की ही रह गई है। खास बात ये है कि श्रीलंका की टीम को जीती, इसलिए उसे एक स्थान का फायदा हुआ और टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन अब तो हाल ये है कि अफगानिस्तान भी इंग्लैंड से आगे निकल चुकी है। अफगानिस्तान को बिना खेले ही एक स्थान का फायदा हो गया है और टीम सातवें नंबर पर जा पहुंची है। हालांकि अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच केवल एक ही रेटिंग अंक का अंतर है। 

आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया पहले नंबर पर बरकरार

इस बीच अगर आईसीसी रैंकिंग की टॉप टीम की बात की जाए तो वहां पर भारतीय टीम का कब्जा है। भारत की रेटिंग इस वक्त 115 क चल रही है। न्यूजीलैंड की टीम 109 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर है और साउथ अफ्रीका की रेटिंग 104 की है, टीम तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान की हालत खराब है और टीम चौथे नंबर पर संघर्ष कर रही है, उसकी रेटिंग केवल 103 की है। 

यह भी पढ़ें 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार से टेस्ट मैच, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर रहेंगी नजरें, कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

अब कब होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए

Latest Cricket News