भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज जारी है। पहले मैच के बाद अब दूसरे मुकाबले की बारी है। सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई यानी दिन शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इसके लिए टीमों की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बीच मैच से करीब 24 घंटे पहले ही इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इसमें दो बदलाव किए गए हैं। जोफ्रा आर्चर की वापसी हो रही है, वहीं जोश टंग को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा।
इंग्लैंड ने मैच एक दिन पहले कर दिया दूसरे मुकाबले की प्लेइंग इलेवन का ऐलान
टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारतीय टीम ने तो बल्लेबाजी कर ली और एक अच्छा स्कोर भी बनाया था, लेकिन जब इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू होने को थी, इससे पहले ही बारिश आ गई और मैच पूरा नहीं हो पाया। अब दूसरा मैच शाम सात बजे से शनिवार को खेला जाएगा। इस बीच इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है।
जोश टंग को मिलेगा पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से बताया गया है कि मैच की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। जोश टंग वैसे तो इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें अब अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिलने जा रहा है। एक मैच के रेस्ट के बाद जोफ्रा आर्चर की भी वापसी हो रही है। वे पहला मैच नहीं खेल पाए थे। यानी साकिब महमूद और ल्यूक वुड प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं।
भारतीय टीम से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना
इस बीच भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन शनिवार शाम साढ़े छह बजे ही पता चलेगा, जब दोनों कप्तान मैच से पहले टॉस के तलए मैदान में आएंगे। माना जा रहा है कि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। संजू सैमसन पिछले मैच में सात बॉल पर केवल एक ही रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले जब आयरलैंड सीरीज खेली गई थी, उसके भी दोनों मैचों में संजू कुछ खास नहीं कर पाए थे और सस्ते में आउट होकर वापस लौट गए थे।
श्रेयस अय्यर को अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश
भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत का इंतजार कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दो मैच हारकर यहां पहुंची है।इंग्लैंड सीरीज का पहला मैच भी बिना रिजल्ट का रहा। देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या श्रेयस अय्यर इस मैच को जीतकर अपना खाता खोल पाएंगे या फिर उन्हें और इंतजार करना होगा। अब दोनों टीमों के लिए अगला मैच काफी अहम होने वाला है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
यह भी पढ़ें
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान, किन प्लेयर्स को मिला मौका
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच, अब 10 बजे का नहीं करना होगा इंतजार
Latest Cricket News