ENG vs WI Cricket Score Updates: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया, वानखेड़े में कर दिया कमाल
ENG vs WI Cricket Score Updates: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने कमाल करते हुए मुंंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया है। वेस्टइंडीज की ये दूसरी जीत है और टीम अब सुपर 8 के करीब पहुंच चुकी है।

ENG vs WI Cricket Score Updates: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए मुंबरई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केवल 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना दिए थे। इंग्लैंड को जीत के लिए 197 रनों की जरूरत थी, लेकिन पूरी टीम केवल 19 ओवर की बल्लेबाजी कर पाई और 166 रन बना सकी। इस तरह से इंग्लैंड ने 30 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई अंग्रेज टीम
इंग्लैंड के सामने एक बड़ा लक्ष्य था। टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन जैसे ही वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने मोर्चा संभाला, उसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए और इंग्लैंड की टीम संभल ही नहीं पाई। फिल साल्ट ने आक्रामक अंदाज में 14 बॉल पर 30 रन बनाए। वहीं जॉस बटलर ने भी 14 बॉल पर 21 रन बना दिए। जैकब बैथल ने 23 बॉल पर 33 रन बनाए। आखिर में सैम करन ने 30 बॉल पर 43 रन बनाकर कोशिश जरूर की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। वे आखिर तक नाबाद भी रहे।
वेस्टइंडीज के स्पिनर्स छाए रहे
वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। गुनकेश मोती ने तीन, रोस्टन चेज ने दो और अकील हुसैन ने एक विकेट अपने नाम किया। शेफर्ड और शॉमर जोसफ को भी एक एक विकेट मिला।
रदरफोर्ट ने खेली विस्फोटक पारी
टीम के लिए शिमरन हेटमायर ने 12 बॉल पर ताबड़तोड़ 23 रन बनाए। इसके अलावा रदरफोर्ट ने 42 बॉल पर ही 76 रन ठोकने का काम किया। जेसन होल्डर ने भी 17 बॉल पर विस्फोटक अंदाज में 33 रन ठोक दिए। यही कारण रहा कि टीम खराब शुरुआत के बाद भी इतने रन बनाने में कामयाब रही है।
वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स
इंग्लैंड की टीम: फिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट।
Live updates : ENG vs WI Cricket Score Live Updates
-
February 11, 2026 11:37 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने शेरफेन रदरफोर्ड
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। उन्होंने केवल 42 बॉल पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हीं की वजह से टीम ने 196 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की। बीच में फील्डिंग के दौरान वे चोटिल भी हो गए थे, लेकिन उनका कहना है कि वे अब ठीक हैं।
-
February 11, 2026 10:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड को मिली 30 रन से हार
इंग्लैंड की टीम 30 रन से मैच हार चुकी है। पूरी टीम अपने कोटे के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में ही आउट हो गई। इंग्लैंड के सामने 197 रनों का लक्ष्य था, लेकिन टीम 166 पर ही बिखर गई। वेस्टइंडीज के अब दो मैचों में चार अंक हो गए हैं।
-
February 11, 2026 10:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे
इंग्लैंड के 9 विकेट गिर गए हैं। अभी 19वां ओवर चल रहा है और टीम का स्कोर 161 रन है। यानी यहां से इंग्लैंड के लिए जीत दर्ज कर पाना करीब करीब असंभव सा नजर आ रहा है।
-
February 11, 2026 10:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जोफ्रा आर्चर रन आउट
इंग्लैंड के 8 विकेट गिर गए हैं। जोफ्रा आर्चर को जेसन होल्डर ने रन आउट कर दिया है। टीम का स्कोर अब 150 को पार कर गया है, लेकिन इंग्लैंड के लिए यहां से आगे की राह बहुत मुश्किल है।
-
February 11, 2026 10:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड को सातवां झटका
इंग्लैंड को सातवां झटका लगा है। जिमी ओवरटन 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इंग्लैंड अभी तक 150 तक नहीं पहुंचा है।
-
February 11, 2026 10:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
विल जैक्स भी चलते बने
विल जैक्स आउट हो गए हैं। उन्होंने तीन बॉल पर केवल दो रन बनाए। अब इंग्लैंड के 6 विकेट गिर चुके हैं। टीम का स्कोर 134 रन है।
-
February 11, 2026 10:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान हैरी ब्रूक आउट
कप्तान हैरी ब्रूक आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। उन्हें मोती ने चलता किया। इंग्लैंड के पांच विकेट गिर गए हैं। टीम का स्कोर अभी 131 रन है।
-
February 11, 2026 9:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड का शतक पूरा
इंग्लैंड ने आखिरकार 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि टीम के चार विकेट गिर चुके हैं। अभी भी अंग्रेज टीम को काफी रन बनाने हैं। उनके सामने 197 रनों का लक्ष्य है।
-
February 11, 2026 9:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड को चौथा झटका
इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है। जैकब बैथल आउट हो गए हैं। उन्होंने 23 बॉल पर 33 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का आया। इंग्लैंड का स्कोर अभी तक 100 रन नहीं हुआ है। यानी टीम अब संकट में दिख रही है।
-
February 11, 2026 9:36 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टॉम बेंटन आउट
टॉम बेंटन सस्ते में आउट हो गए हैं। इंग्लैंड को अब तीसरा झटका लग चुका है। बेंटन ने चार बॉल पर केवल दो रन बनाए। वे मोती का शिकार बने हैं।
-
February 11, 2026 9:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जॉस आउट
जॉस बटलर आउट हो गए हैं। उन्होंने 14 बॉल पर 21 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का आया। जॉस ने आउट होने से ठीक पहले छक्का लगाया और उसके बाद अगली ही बॉल पर दूसरा शॉट खेलने के प्रयास में चलते बने। उन्हें रोस्टन चेज ने आउट किया।
-
February 11, 2026 9:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फिल साल्ट आउट
फिल साल्ट आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। उन्होंने 14 बॉल पर 30 रन ठोक दिए। उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के आए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने आउट कर पवेलियन भेजा।
-
February 11, 2026 9:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
होल्डर ने एक ओवर में दिए 24 रन
जेसन होल्डर ने अपने पहले ही ओवर में 24 रन खर्च कर दिए। फिल साल्ट ने उनके एक ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगाए। अब दो ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 31 रन हो गया है।
-
February 11, 2026 8:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड के सामने 197 रनों का लक्ष्य
इंग्लैंड के सामने वेस्टइंडीज ने 197 रनों का लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं। शेफरेन रदरफोर्ट ने धमाकेदार अंदाज में 42 बॉल पर 76 रन ठोक दिए और आखिर तक आउट भी नहीं हुए। जेसन होल्डर ने भी 17 बॉल पर 33 रनों की पारी खेली।
-
February 11, 2026 8:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 18 ओवर्स में बनाए 167 रन
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारने के बाद मुंबई के वानखेड़े मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड 59 और जेसन होल्डर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 11, 2026 8:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
16 ओवर्स में वेस्टइंडीज का स्कोर 142 रन
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद 54 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो वहीं जेसन होल्डर 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
February 11, 2026 8:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रोवमन पावेल 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
वेस्टइंडीज की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर 5वां झटका रोवमन पावेल के रूप में लगा है, जो सिर्फ 14 के निजी स्कोर पर आदिल रशीद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
-
February 11, 2026 8:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 13 ओवर्स में बनाए 114 रन
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं, जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड 30 और रोवमन पावेल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
February 11, 2026 7:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
रोस्टन चेज आउट
रोस्टन चेज भी एक छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 29 बॉल पर 33 रन बनाए। इस दौरान चार चौके उनके बल्ले से निकली। लगातार विकेट गिरने से टीम की हालत पतली हो गई है। टीम का स्कोर अभी 77 रन है।
-
February 11, 2026 7:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
9 ओवर बाद वेस्टइंडीज का स्कोर
9 ओवर का खेल हो गया है। वेस्टइंडीज ने अब तक तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। रोस्टन चेज और रदरफोर्ट इस वक्त क्रीज पर मौजूद हैं।
-
February 11, 2026 7:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
शिमरन आउट
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है। एक ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद शिमरन हेटमायर आउट हो गए हैं। उन्होंने 12 बॉल पर 23 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और दो छक्के उनके बल्ले से आए। उन्हें जिमी ओवरटन ने अपना शिकार बनाया।
-
February 11, 2026 7:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ब्रेंडन किंग भी चलते बने
दूसरे ओवर में ही वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिर गया है। अब ब्रेंडन किंग भी आउट हो गए हैं। उन्होंने तीन बॉल पर केवल एक रन बनाया। उन्हें सैम करन की बॉल पर फिल साल्ट ने कैच आउट किया। वेस्टइंडीज का स्कोर अभी 8 रन है।
-
February 11, 2026 7:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
शे होप आउट
वेस्टइंडीज को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान शे होप आउट हो गए हैं। तीन गेंद खेलकर भी वे अपना खाता नहीं खोल पाए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया।
-
February 11, 2026 6:52 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टॉस के वक्त क्या बोले कप्तान
टॉस के वक्त इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि वे गेंदबाजी करेंगे। हैरी ने बताया कि उन्होंने स्टैट्स देखे हैं और वे बाद में बैटिंग करने वाली टीम के फेवर में हैं। इसलिए हम आज रात चेज करना चाहेंगे। प्लेइंग इलेवन को लेकर उन्होंने कहा कि ल्यूक वुड की जगह जेमी ओवरटन आए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। फोर्डे नहीं खेल रहे हैं और रोस्टन चेज आ रहे हैं।
-
February 11, 2026 6:43 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
साल 2024 से लेकर अब तक दोनों टीमों के आंकड़े
साल 2024 से लेकर अब तक दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इसमें से 7 में इंग्लैंड ने बाजी मारी है। केवल एक ही मैच वेस्टइंडीज की टीम जीतने में कामयाब रही है। एक मैच का रिजल्ट नहीं आया है।
-
February 11, 2026 6:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
-
February 11, 2026 6:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
-
February 11, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर चुूनी गेंदबाजी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अब कुछ ही देर बाद वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू होगी। देखना होगा कि टीम कितना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होती है। वहीं इंग्लैंड की कोशिश होगी कि कम से कम स्कोर पर वेस्टइंडीज को रोका जाए।
-
February 11, 2026 6:33 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
ब्रैंडन किंग, शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी।
-
February 11, 2026 6:31 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवनफिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।