ENGW vs SAW Only Test Day 1 Highlights: साउथ अफ्रीका की टीम 284 पर ढेर, केट क्रॉस ने झटके 4 विकेट
ENGW vs SAW Only Test Day 1 Highlights: साउथ अफ्रीका की टीम 284 पर ढेर, केट क्रॉस ने झटके 4 विकेट
Priyam Sinha
Published : Jun 27, 2022 02:19 pm IST, Updated : Jun 28, 2022 08:47 am IST
साउथ अफ्रीका महिला टीम इंग्लैंड दौरे पर 27 जून से 25 जुलाई तक एकमात्र टेस्ट के बाद तीन-तीन मैचों की टी20 व वनडे सीरीज खेलेगी।
Image Source : TWITTER CSAENGW vs SAW Only Test Match Live Score
ENGW vs SAW Only Test Day 1 Live Score
साउथ अफ्रीका महिला टीम इंग्लैंड दौरे पर है और सीरीज का पहला और एकमात्र टेस्ट मैच टॉन्टन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन मेहमान टीम 284 रनों पर सिमट गई। मैरिजन कैप ने 150 रनों की पारी खेली उनके अलावा कोई भी बैटर खास कमाल नहीं दिखा सकीं। इंग्लैंड के लिए केट क्रॉस ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। दूसरे दिन देखना होगा इंग्लैंड की महिला बल्लेबाज कैसी शुरुआत करती हैं।