1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 43 साल में भी हार मानने को राजी नहीं ये खिलाड़ी, अब इस 100 बॉल वाले टूर्नामेंट में खेलने के लिए है तैयार

43 साल में भी हार मानने को राजी नहीं ये खिलाड़ी, अब इस 100 बॉल वाले टूर्नामेंट में खेलने के लिए है तैयार

जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय तक अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 2024 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।

James Anderson- India TV Hindi
Image Source : GETTY जेम्स एंडरसन

James Anderson: इंग्लैंड में खेले जाने वाले द हंड्रेड टूर्नामेंट के अगले सीजन की शुरुआत 5 अगस्त से होने वाली है। यह टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जाएगा। 2025 के सीजन की शुरुआत से पहले इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सभी 8 टीमों ने आगामी सीजन से पहले अपने वाइल्ड कार्ड प्लेयर्स के नाम का ऐलान किया है। 43 साल के इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स ने वाइल्ड कार्ड प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया है।

जेम्स एंडरसन ने 11 साल बाद की टी-20 फॉर्मेट में वापसी

साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले जेम्स एंडरसन हाल ही में इंग्लैंड की फेमस टी-20 लीग वाइटैलिटी ब्लास्ट में खेलते हुए नजर आए थे। 11 साल बाद टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने वापसी की थी। लैंकशायर के लिए खेलते हुए जेम्स एंडरसन ने इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद ही अब उन्हें द हंड्रेड में खेलने का मौका मिला है। जेम्स एंडरसन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कुल 52 टी-20 मैच खेले हैं, जहां उनके नाम 55 विकेट दर्ज है। वह पहली बार इस द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।

रॉकी फ्लिंटॉफ का भी द हंड्रेड में हुआ सेलेक्शन

एंडरसन के अलावा इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को भी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम ने वाइल्ड कार्ड स्पेशलिस्ट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। रॉकी फ्लिंटॉफ का सेलेक्शन अपने आप में काफी चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने अभी तक एक भी प्रोफेशनल टी-20 मैच नहीं खेला है, उसके बाद भी उन्हें द हंड्रेड के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि एंड्र्यू फ्लिंटॉफ इस वक्त नॉर्दर्न सुपर चार्जर्स के हेड कोच हैं।

मेंस हंड्रेड 2025 के लिए सभी टीमों के वाइल्ड कार्ड प्लेयर्स

  • ट्रेंट रॉकेट्स: कैलम पार्किंसन, बेन सैंडरसन
  • बर्मिंघम फीनिक्स: लियाम पैटरसन-व्हाइट, लुई किम्बर
  • वेल्श फायर: अजीत सिंह डेल, बेन केलावे
  • नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स: जेम्स फुलर, रॉकी फ्लिंटॉफ
  • मैनचेस्टर ओरिजिनल्स: जेम्स एंडरसन, मर्चेंट डी लांगे
  • लंदन स्पिरिट: सीन डिक्सन, रयान हिगिंस
  • ओवल इनविंसिबल्स: जॉर्ज स्क्रिमशॉ, जफर गोहर
  • सदर्न ब्रेव: टोबी अल्बर्ट, हिल्टन कार्टराइट

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए भी टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हो गया बाहर

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मेडल मुकाबले?

Latest Cricket News