Finn Allen Injury: एमएलसी यानी मेजर क्रिकेट लीग अब अपने समापन की ओर बढ़ रही है, लेकिन अचानक से खिलाड़ी चोटिल होना शुरू हो गए हैं। इससे ना केवल एमएलसी के आखिरी राउंड में पहुंची टीमों की टेंशन बढ़ी है, बल्कि उनकी अपनी मूल टीमों की भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। इस बीच खबर आई है कि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन ना केवल एलएलसी से बाहर हो गए हैं, बल्कि अगली सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। बताया जाता है कि उनके पैर में चोट लगी है।
लंबे समय के लिए क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे फिन ऐलन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन एमएलसी में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के लिए खेल रहे हैं। पिछले दिनों में जब उनकी टीम का मैच हुआ तो उसी दौरान ही उनके पैर में चोट लग गई। पहले इस चोट की गंभीरता का पता नहीं था, लेकिन बाद में पता चला कि ये बड़ी चोट है और अब फिन ऐलन कुछ दिन तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली सीरीज में भी अपनी टीम का हिस्सा नहीं रह पाएंगे। इतना ही नहीं, वे एमएलसी के बचे हुए सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड की ओर से जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान
पता चला है कि फिन ऐलन जल्द ही न्यूजीलैंड लौटकर आएंगे और उसके बाद डॉक्टर से बात करेंगे, इसके बाद ही पता चलेगा कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होकर मैदान में लौटने में कितना वक्त लगेगा। अब न्यूजीलैंड टीम में उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा, इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है, उम्मीद की जाती है कि जल्द ही रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया जाएगा।
ऐसा रहा है अब तक का प्रदर्शन
मेजर लीग क्रिकेट में अब तक 23 मैच खेलकर 714 रन बनाने का काम किया है। वे पाकिस्तन सुपर लीग सहित दुनियाभर की लीगों में अपनी हिस्सेदारी करते हैं। बात अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की करें तो उसके लिए अब तक उन्होंने 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 1285 रन बनाने काम किया है। न्यूजीलैंड के लिए वे अभी तक 22 वनडे में 582 रन भी बना चुके हैं।
Latest Cricket News