1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई के माथे पर लगा बड़ा कलंक, टीम के साथ पहली बार हुआ ऐसा

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई के माथे पर लगा बड़ा कलंक, टीम के साथ पहली बार हुआ ऐसा

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने इस मैच में रन चेज के दौरान 207 रन बनाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Mumbai Indians- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मुंबई इंडियंस

क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट हराकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज से पहले कोई भी टीम नहीं कर पाई है। पंजाब किंग्स पहली ऐसी टीम बनी है जिसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 200 से अधिक रनों का टारगेट हासिल किया है।

आपको बता दें कि इस मैच से पहले तक मुंबई इंडियंस 200 रन का स्कोर बनाकर एक भी मैच नहीं हारी थी। मुंबई ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले 18 बार 200+ रन बनाने में कामयाब रही थी और उन्हें एक भी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उनके जीत का सिलसिला टूट गया है। इससे पहले मुंबई के खिलाफ सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था, उन्होंने 2020 में 196 रन चेज करते हुए बनाए थे।

पंजाब ने बना दिए कई रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स की टीम ने एक रिकॉर्ड ये भी बनाया कि आज तक कोई भी टीम इतना बड़ा स्कोर आईपीएल के प्लेऑफ या नॉकआउट मैचों में चेज नहीं कर पाई थी। पंजाब ने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज करते हुए हासिल किया। पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में 8वीं बार 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया। अभी तक कोई भी टीम इतनी बार 200 से ज्यादा रनों को चेज करते हुई मैच नहीं जीत पाई है। बाकी टीमें 5 से ज्यादा बार ये कमाल नहीं कर पाई है।

आईपीएल के एक सीजन में पहली बार हुआ ऐसा कमाल

इसके अलावा आईपीएल के एक सीजन में 9वीं बार 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया गया है, जो कि एक सीजन में सबसे ज्यादा है। अब इस आईपीएल सीजन में सिर्फ एक मैच बचा हुआ है जो फाइनल मुकाबला है। इस मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर 1 खेला गया था, जहां RCB ने जीत दर्ज की थी। अब देखना ये होगा कि उस मैच में क्या क्या रिकॉर्ड बनते हैं।

यह भी पढ़ें

जिस खिलाड़ी को निकाला, उसी ने लगा दी मुंबई इंडियंस की लंका, निकला छिपा रुस्तम

श्रेयस ने तोड़ा हार्दिक का दिल, बुमराह ने दिया सहारा, देखें MI vs PBKS मैच के भावुक पल

Latest Cricket News