1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्राजील की दिग्गज क्रिकेटर ने 40 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, 13 साल के करियर पर लगा विराम

ब्राजील की दिग्गज क्रिकेटर ने 40 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, 13 साल के करियर पर लगा विराम

ब्राजील की दिग्गज क्रिकेटर रोबर्टा मोरेटी ने 40 साल की उम्र में क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रोबर्टा मोरेटी 33 मैचों में ब्राजील की कप्तानी की।

Roberta Moretti- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ROBERTADMMORETI रोबर्टा मोरेटी

ब्राजील अपने फुटबॉल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन क्रिकेट में भी ब्राजील की टीम खुद को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इस बीच ब्राजील से क्रिकेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ब्राजील की दिग्गज खिलाड़ी और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रोबर्टा मोरेटी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही ब्राजील की महिला क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया है। रोबर्टा मोरेटी ने लगभग 13 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने T20I क्रिकेट में 68 मैच खेले और 1278 रन बनाने के अलावा 33 विकेट अपने नाम किए हैं। 

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में मोरेटी ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि यह एक लंबा सफर रहा है। हमने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि सही समय आ गया है। जब उन्होंने 2013 में क्रिकेट खेलना शुरू किया, तो उनका सपना ब्राजील की नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करना था। जब उन्होंने ब्राजील के लिए खेलना शुरू किया, तो उनका सपना चैंपियनशिप जीतना था। जब हमने जीतना शुरू किया, तो उनका  सपना सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि सही मूल्यों और मकसद के साथ जीतना और खेल के जरिए बेहतर इंसान बनना बन गया। उन्होंने इस खेल को अपना सब कुछ दिया है, लेकिन क्रिकेट ने उन्हें उससे कहीं ज्यादा दिया है।

ब्राजील की 30 से ज्यादा मैचों में की कप्तानी

मोरेटी ने 2023 में कप्तानी छोड़ने से पहले 33 T20I मैचों में ब्राजील की कप्तानी भी की। उनकी कप्तानी में ब्राजील ने 2018 और 2023 के बीच हुए तीन टूर्नामेंटों में से दो बार साउथ अमेरिकन वूमेंस चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 2021 और 2023 में वूमेंस T20 वर्ल्ड कप के अमेरिका रीजन क्वालिफायर में भी टीम की अगुवाई की। मोरेटी उन 14 खिलाड़ियों के पहले ग्रुप में शामिल थीं, जिन्हें जनवरी 2020 में क्रिकेट ब्राजील से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था। यह कॉन्ट्रैक्ट वहां पुरुषों की क्रिकेट टीम के लिए कॉन्ट्रैक्ट बनने से काफी पहले ही मिल गया था।

1000 से ज्यादा रन जड़े

कप्तानी छोड़ने के बाद भी मोरेटी खेलती रहीं और साथ ही स्कूली बच्चों को क्रिकेट भी सिखाती रहीं। धीरे-धीरे उन्होंने एडमिनिस्ट्रेशन में भी कदम रखा। जून 2025 में मोरेटी को क्रिकेट ब्राजील का प्रेसिडेंट बनाया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी आखिरी पारी रवांडा में चल रहे क्विबुका वूमेंस T20 टूर्नामेंट में रही, जिसमें उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में ब्राजील ने सात में से चार मैच जीते हैं। वह ब्राजील की उन सिर्फ दो महिला खिलाड़ियों में से एक के तौर पर रिटायर हो रही हैं जिन्होंने T20I में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें:

स्मृति मंधाना ने बनाया महाकीर्तिमान, मेन्स क्रिकेट में भी अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा कारनामा

वैभव सूर्यवंशी को वनडे में मिलेगा एक और मौका, कब खेला जाएगा ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला

Latest Cricket News