A
Hindi News खेल क्रिकेट 'विराट कोहली जीरो है बाबर आजम के सामने', पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने बयान से मचाई सनसनी

'विराट कोहली जीरो है बाबर आजम के सामने', पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने बयान से मचाई सनसनी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बाबर आजम के बल्ले से रन नहीं निकले। बाबर के साथ अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाज भी पूरी तरह फ्लॉप रहे। इसी वजह से उनकी टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई।

Virat Kohli & Babar Azam- India TV Hindi Image Source : GETTY बाबर आजम & विराट कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम को एक भी मैच जीते बिना ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इस खराब प्रदर्शन के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनके स्टार प्लेयर्स (बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान) का खराब प्रदर्शन रहा। उनके बल्लेबाज इस पूरे टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। बाबर आजम ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में एक अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन वहां भी वह अपनी धीमी पारी के लिए ट्रोल हो गए।

इसी बीच एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर आजम को सपोर्ट किया है। वो क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि मोहसिन खान हैं। मोहसिन ने कहा है कि बाबर आजम की तुलना में विराट कोहली जीरो हैं। गौरतलब है कि 29 साल बाद पाकिस्तान किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इस चैंपियंस ट्रॉफी में बाबर के अलावा अन्य पकिस्तानी बल्लेबाज जैसे मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, तैयब ताहिर पूरी तरह फ्लॉप रहे। यही कारण है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई।

मोहसिन खान ने दिया अजीबोगरीब बयान

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मोहसिन खान ने कहा कि बाबर आजम की तुलना में विराट कोहली कुछ भी नहीं हैं। कोहली जीरो हैं। उन्होंने कहा कि वो इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं कि कौन बेहतर खिलाड़ी है। वह पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में बात कर रहे हैं, जो पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। यहां पर कोई प्लान नहीं है, कोई रणनीति नहीं है, कोई जवाबदेही नहीं है। आपको बता दें कि बाबर की तुलना में इस चैंपियंस ट्रॉफी में विराट का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ही शानदार शतक लगाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के साथ किया था, जहां उन्हें 60 रनों से हार मिली थी। वहीं दूसरा मैच उनका भारत के साथ था, वहां भी उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज में उनका आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के साथ था, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच में टॉस तक नहीं हो पाया था।

यह भी पढ़ें

भारत के खिलाफ पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ ऐसा, इस बॉलर ने पांच लेकर रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

श्रेयस अय्यर ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, बाबर वाली खराब लिस्ट में शामिल हुआ नाम

Latest Cricket News