1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs MI Dream 11 Eliminator Match: शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव किसे बनाएं कप्तान, दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

GT vs MI Dream 11 Eliminator Match: शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव किसे बनाएं कप्तान, दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

GT vs MI: आईपीएल 2025 सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला जाएगा।

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator Match Dream 11- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

GT vs MI Eliminator Match Dream 11 Prediction: आईपीएल 2025 के सीजन में 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की टीम ने लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद जहां प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर खत्म किया था तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम चौथे नंबर पर रही थी। अब सभी की नजरें इसपर टिकी हुई हैं कि गुजरात या मुंबई में से किस टीम का सफर इस मुकाबले के साथ खत्म होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस सीजन के आखिरी कुछ लीग मुकाबलों में पटरी से उतरते हुए दिखी जो उनके लिए एक चिंता का विषय जरूर है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस टीम काफी बेहतर नजर जरूर आ रही है। हम आपको इस मुकाबले की संभावित Dream 11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

चार बल्लेबाजों और चार गेंदबाज को दें टीम में जगह

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले की संभावित ड्रीम 11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के रूप में जॉनी बेयरस्टो को चुन सकते हैं। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी के विकल्प में आप साई सुदर्शन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप हार्दिक पांड्या और मिचेल सेंटनर को अपनी टीम का हिस्सा बना सकते हैं, जबकि अपनी इस ड्रीम 11 टीम में आप गेंदबाजी के विकल्प में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और ट्रेंट बोल्ट को ले सकते हैं। इस टीम में आप कप्तान सूर्यकुमार यादव को बना सकते हैं तो वहीं उपकप्तान हार्दिक पांड्या को जिसमें दोनों का ही अब तक इस सीजन काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

GT vs MI एलिमिनेटर मैच की संभावित ड्रीम 11 टीम

जॉनी बेयरस्टो, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ट्रेंट बोल्ट।

गुजरात के खिलाफ अब तक मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड रहा खराब

मुंबई इंडियंस की टीम का आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह कोई खास अच्छा देखने को नहीं मिला है, जिसमें उन्हें गुजरात के खिलाफ खेले गए 7 मुकाबलों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन भी जब लीग स्टेज के दौरान दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने डीएल नियम के अनुसार तीन विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें

VIDEO: विराट कोहली ने मुशीर खान को भी नहीं छोड़ा, कहा - पानी पिलाता है ये

क्या IPL में क्वालीफायर-1 मैच हारने वाली टीम ने कभी जीती है ट्रॉफी? पंजाब किंग्स कर पाएगी ये कमाल!

Latest Cricket News