GT vs PBKS: पंजाब किंग्स की टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत, गुजरात टाइटंस को 11 रनों से दी मात
GT vs PBKS: IPL 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 243 रन बनाए थे।

IPL 2025: GT vs PBKS Live Score: आईपीएल 2025 का पांचवां मैच आज गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने 11 रनों से इस मैच को अपने नाम किया और जीत के साथ सीजन का आगाज किया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। पंजाब की तरफ से श्रेयस अय्यर 42 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं शशांक ने भी 16 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली। गुजरात के सभी गेंदबाज इस मैच में महंगे साबित हुए। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन ही बन सकी। गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। वहीं उनके अलावा जोस बटलर ने 54 रनों की पारी खेली। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।
यहां देखें इस मैच का लाइव स्कोर
Live updates : IPL 2025: GT vs KKR Live Score
-
March 25, 2025 11:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब किंग्स ने जीता मैच
सीजन के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से मात दी।
-
March 25, 2025 11:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शेरफेन रदरफोर्ड हुए आउट
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर शेरफेन रदरफोर्ड 28 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया।
-
March 25, 2025 11:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बटलर का अर्धशतक
जोस बटलर ने इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर किया। वह 32 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यांसिन ने आउट किया। गुजरात को यहां से जीत के लिए 12 गेंदों में 45 रन बनाने होंगे।
-
March 25, 2025 10:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर
16 ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात ने 2 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। बटलर 46 और रदरफोर्ड 22 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 25, 2025 10:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
साई सुदर्शन हुए आउट
साई सुदर्शन इस मैच में 41 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने अपना शिकार बनाया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए।
-
March 25, 2025 10:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर
12 ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 40 गेंदों में 74 रन बनाकर जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं। वहीं जोस बटलर ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए हैं।
-
March 25, 2025 10:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
साई सुदर्शन का अर्धशतक
साई सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 30 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया है। यह आईपीएल में उनका सातवां अर्धशतक है।
-
March 25, 2025 10:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
7 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर
7 ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 36 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, वहीं जोस बटलर 3 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
-
March 25, 2025 9:38 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर
दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 14 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 25, 2025 9:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गुजरात के सामने 244 रनों का टारगेट
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 244 रन का टारगेट रखा है। अय्यर 97 और शशांक 44 रन बनाकर नाबाद रहे।
-
March 25, 2025 9:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रसिद्ध कृष्णा का महंगा ओवर
प्रसिद्ध कृष्णा के स्पेल के तीसरे ओवर में श्रेयस अय्यर ने जड़ दिए 24 रन। इस ओवर में उन्होंने 3 छक्के एक चौका और एक डबल लिया।
-
March 25, 2025 8:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब किंग्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
पंजाब किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मार्कस स्टोइनिस के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा है, वो 15 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आर साई किशोर ने अरशद खान के हाथों कैच आउट करवाया।
-
March 25, 2025 8:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अय्यर का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए अपने पहले ही मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 27 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 28 गेंदों में 57 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 25, 2025 8:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अय्यर अर्धशतक के करीब
श्रेयस अय्यर इस मैच में अब तक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 23 गेंदों में 44 रन बना लिए हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन हैं।
-
March 25, 2025 8:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
11वें ओवर में आर साई किशोर ने लिए 2 विकेट
अपने स्पेल के दूसरे ओवर में आर साई किशोर ने 1 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई और ग्लेन मैक्सवेल को लगातार दो गेंदों में आउट किया। 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन है।
-
March 25, 2025 8:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर
9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब ने 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। अय्यर 16 गेंदों में 28 और अजमतुल्लाह 7 गेंदों में 8 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 25, 2025 8:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रियांश आर्या लौटे पवेलियन
प्रियांश आर्या 23 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट करवाया। अपनी इस पारी के दौरान आर्या ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
-
March 25, 2025 8:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स
6 ओवर का खेल खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। अय्यर 8 गेंदों में 18 और आर्या 20 गेंदों में 42 रन बनाकर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
-
March 25, 2025 7:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस की आक्रामक बल्लेबाजी
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए इस मैच में नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए आए हैं। उन्होंने आते ही आक्रामक रूप धारण कर लिया है। वह 5 गेंदों में 14 रन बनाकर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 42/1 है।
-
March 25, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका
पंजाब किंग्स की टीम को पहला झटका लगा है। प्रभसिमरन इस मैच में 8 गेंदों में 5 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। पंजाब का स्कोर फिलहाल 28/1 है।
-
March 25, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
एक ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर
पंजाब किंग्स ने 1 ओवर का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या 4 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, वहीं प्रभसिमरण सिंह अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
March 25, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
-
March 25, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
-
March 25, 2025 7:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
GT vs PBKS: टॉस अपडेट
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीता है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
March 25, 2025 6:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
GT vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईीपीएल में अब तक गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से गुजरात टाइटंस ने 3 में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स को दो मुकाबलों में जीत मिली है।
-
March 25, 2025 6:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।
-
March 25, 2025 5:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
IPL 2025: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।