1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुजरात और राजस्थान के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, ये टीम है आगे

गुजरात और राजस्थान के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, ये टीम है आगे

IPL 2025 में गुजरात और राजस्थान के बीच टक्कर होने जा रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा।

GT vs RR - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात बनाम राजस्थान

GT vs RR, Head to Head: IPL 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। गुजरात के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी।

गुजरात की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है जिसमें कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड और बी साई सुदर्शन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। वाशिंगटन सुंदर ने भी पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 49 रनों की पारी खेली थी, जिससे गुजरात की बल्लेबाजी की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। गुजरात टाइटंस की तरफ से अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर आर साई किशोर ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। स्पिनर राशिद खान और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की खराब फॉर्म टीम के लिए बड़ी टेंशन बनी हुई है।

राजस्थान की बैटिंग मजबूत

दूसरी तरफ, राजस्थान की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है। टीम में संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और नितीश राणा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। इन सभी ने बल्ले से अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, गुजरात की तरह राजस्थान की कमजोरी भी उसकी गेंदबाजी है। संदीप शर्मा को छोड़कर कोई भी अन्य गेंदबाज गेंद से प्रभावित नहीं कर पाया है। हालांकि, पिछले मैच में जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाने का काम किया लेकिन देखना होगा कि वह इस प्रदर्शन को बरकरार रख पाते हैं या नहीं। 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाले तो मुकाबला लगभग एकतरफा रहा है। गुजरात और राजस्थान के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। गुजरात ने 5 मैच अपने नाम किए हैं जबकि राजस्थान को सिर्फ एक बार जीत नसीब हुई है। 

GT vs RR मैच डिटेल्स

  • तारीख: 9 अप्रैल 2025
  • समय: 7:30 PM
  • टॉस: 7:00 PM
  • वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात टाइटन्स: बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा। 

(PTI Inputs)

Latest Cricket News