1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चटाई धूल, अभिषेक शर्मा का अर्धशतक गया बेकार

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चटाई धूल, अभिषेक शर्मा का अर्धशतक गया बेकार

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हरा दिया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पूरी टीम 186 रनों पर ही सिमट गई।

शुभमन गिल से बात करते हुए अभिषेक शर्मा- India TV Hindi
Image Source : PTI शुभमन गिल से बात करते हुए अभिषेक शर्मा

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। इन दोनों प्लेयर्स ने ही बड़े स्कोर की नींव रखी थी और इनकी वजह से ही गुजारत ने 224 रन बनाए थे। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सिर्फ अभिषेक शर्मा ही अर्धशतक लगा पाए थे और उन्होंने 74 रनों की पारी खेली थी। उन्हें छोड़कर बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

GT vs SRH के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

Latest Cricket News

Live updates : SRH vs GT LIVE

  • 11:35 PM (IST) Posted by Govind Singh

    गुजरात टाइटंस ने जीता मुकाबला

    गुजरात टाइटंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 38 रनों से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 224 रन बनाए थे। इसके बाद हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 186 रन ही बना सकी।

  • 11:25 PM (IST) Posted by Govind Singh

    19वें ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर

    19वें ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नीतिश कुमार रेड्डी और पैट कमिंस मौजूद हैं।

  • 11:24 PM (IST) Posted by Govind Singh

    मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में हासिल किए दो विकेट

    मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अनिकेत शर्मा और पांचवीं गेंद पर कामिंदु मेंडिस का विकेट हासिल किया। लेकिन हैट्रिक बॉल पर पैट कमिंस ने आकर चौका लगा दिया। इसी वजह से उनकी हैट्रिक नहीं हुई।

  • 11:10 PM (IST) Posted by Govind Singh

    16 ओवर के बाद SRH का स्कोर

    16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए हैं। क्रीज पर अनिकेत वर्मा तीन रन और नितीश कुमार रेड्डी एक रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 11:10 PM (IST) Posted by Govind Singh

    प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरिक क्लासेन को किया आउट

    प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन की राह दिखाई है। उन्होंने मैच में 23 गेंदों में 28 रन बनाए हैं।

  • 11:08 PM (IST) Posted by Govind Singh

    ईशांत शर्मा ने हासिल किया विकेट

    ईशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा का विकेट हासिल कर लिया है। अभिषेक ने मैच में 74 रन बनाए।

  • 10:57 PM (IST) Posted by Govind Singh

    14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर

    14 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं।

  • 10:56 PM (IST) Posted by Govind Singh

    अभिषेक ने लगाया दमदार अर्धशतक

    अभिषेक शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 34 गेंदों में 68 रन बना लिए हैं। उनके साथ हेनरिक क्लासेन भी बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं। अगर ये दोनों बल्लेबाज क्रीज पर टिके रहते हैं, तो हैदराबाद की टीम आसानी से टारगेट चेज कर सकती है।

  • 10:36 PM (IST) Posted by Govind Singh

    10 ओवर के बाद SRH का स्कोर

    10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन 2 रन और अभिषेक शर्मा 42 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 10:34 PM (IST) Posted by Govind Singh

    ईशान किशन लौटे पवेलियन

    ईशान किशन एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। उनका विकेट मैच में गेराल्ड कोएत्जी ने हासिल किया है।

  • 10:33 PM (IST) Posted by Govind Singh

    8 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर

    8 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ईशान किशन 8 रन और अभिषेक शर्मा 39 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 10:10 PM (IST) Posted by Govind Singh

    प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया ट्रेविस हेड का विकेट

    प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी पर ट्रेविस हेड बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में राशिद खान को कैच दे बैठे। वह मैच में सिर्फ 20 रन ही बना पाए।

  • 10:09 PM (IST) Posted by Govind Singh

    चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर

    चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 23 रन और ट्रेविस हेड 16  रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 9:48 PM (IST) Posted by Govind Singh

    एक ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर

    एक ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 8 रन और ट्रेविस हेड 6 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 9:24 PM (IST) Posted by Govind Singh

    गुजरात टाइटंस ने बनाए 224 रन

    गुजरात टाइटंस के लिए मैच में शुभमन गिल और जोस बटलर ने दमदार अर्धशतक लगाए हैं। बटलर ने 64 रन और गिल ने 76 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा साई सुदर्शन ने 48 रनों का योगदान दिया है। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 224 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल हो पाई है।

  • 9:20 PM (IST) Posted by Govind Singh

    सुंदर लौटे पवेलियन

    20वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने मैच में 16 गेंदों में 21 रन बनाए। उनका विकेट जयदेव उनादकट ने हासिल किया है।

  • 9:18 PM (IST) Posted by Govind Singh

    19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर

    19 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शाहरुख खान 6 रन और वॉशिंगटन सुंदर 15 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 9:15 PM (IST) Posted by Govind Singh

    बटलर हुए आउट

    जोस बटलर मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह 37 गेंदों में 64 बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट पैट कमिंस ने हासिल किया है।

  • 9:07 PM (IST) Posted by Govind Singh

    17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर

    17 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने अभी तक 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। बटलर ने 50 रन और वॉशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 9:04 PM (IST) Posted by Govind Singh

    15 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर

    15 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर 30 रन और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:41 PM (IST) Posted by Govind Singh

    शुभमन गिल हुए आउट

    शुभमन गिल मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कमाल का अर्धशतक लगाया है। गिल ने मैच में 38 गेंदों में 76 रन बनाए। गुजरात ने 13 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं।

  • 8:38 PM (IST) Posted by Govind Singh

    12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर

    12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 68 रन और जोस बटलर 23 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:28 PM (IST) Posted by Govind Singh

    शुभमन गिल ने पूरा किया अर्धशतक

    शुभमन गिल ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मौजूदा सीजन में लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ा है। वह अभी 26 गेंदों में 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 8:27 PM (IST) Posted by Govind Singh

    120 रनों के पार पहुंचा गुजरात टाइटंस का स्कोर

    गुजरात टाइटंस की टीम ने 10 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और जोस बटलर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 8:26 PM (IST) Posted by Govind Singh

    9 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर

    9 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर 12 रन और शुभमन गिल 42 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:15 PM (IST) Posted by Govind Singh

    8 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर

    8 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर चार रन और शुभमन गिल 40 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 8:14 PM (IST) Posted by Govind Singh

    साई सुदर्शन हुए आउट

    साई सुदर्शन मैच में बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह जीशान अंसारी की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने मैच में 23 गेंदों में 48 रन बनाए।

  • 8:04 PM (IST) Posted by Govind Singh

    पावरप्ले के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर

    पावरप्ले के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने अभी तक 82 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 36 रन और साई सुदर्शन 45 रन बनाकर मौजूद हैं। गिल और सुदर्शन बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • 7:56 PM (IST) Posted by Govind Singh

    गिल और सुदर्शन की बेहतरीन बल्लेबाजी

    शुभमन गिल और साई सुदर्शन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों प्लेयर्स ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए हैं। टीम ने पांच ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सुदर्शन 44 रन और गिल 26 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 7:47 PM (IST) Posted by Govind Singh

    तीन ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर

    गुजरात टाइटंस की टीम ने तीन ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन 26 रन और शुभमन गिल 10 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 7:46 PM (IST) Posted by Govind Singh

    एक ओवर में ही जड़े पांच चौके

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साई सुदर्शन ने तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी के खिलाफ लगातार पांच चौके जड़े हैं। वह तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 7:36 PM (IST) Posted by Govind Singh

    पहले ओवर में गुजरात ने बनाए 11 रन

    गुजरात टाइटंस की टीम ने एक ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। इस ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का भी लगाया। ओवर में मोहम्मद शमी अपनी लाइन लेंथ से बिल्कुल भटके हुए नजर आए।

  • 7:12 PM (IST) Posted by Govind Singh

    गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स:

    इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड

  • 7:12 PM (IST) Posted by Govind Singh

    सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर्स:

    अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, ट्रैविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर
    टीमें:

  • 7:11 PM (IST) Posted by Govind Singh

    सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन:

    अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (सी), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी

  • 7:11 PM (IST) Posted by Govind Singh

    गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन:

    साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

  • 7:09 PM (IST) Posted by Govind Singh

    गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में हुआ एक बदलाव

    गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उन्होंने प्लेइंग इलेवन गेराल्ड कोएत्जी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है, जबकि करीम जनत को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

  • 7:05 PM (IST) Posted by Govind Singh

    हैदराबाद की टीम ने जीता टॉस

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ये मैच बहुत ही अहम है।

  • 6:55 PM (IST) Posted by Govind Singh

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम:

    अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अथर्व ताइदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन, ईशान मलिंगा

  • 6:55 PM (IST) Posted by Govind Singh

    गुजरात टाइटंस की टीम

    साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, करीम जनत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, दासुन शनाका, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, गेराल्ड कोएत्ज़ी। कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।