A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT Swot Analysis: क्या शुभमन गिल की कप्तानी में कमाल कर पाएगी गुजरात टाइटंस? क्या है टीम की ताकत और कमजोरी

GT Swot Analysis: क्या शुभमन गिल की कप्तानी में कमाल कर पाएगी गुजरात टाइटंस? क्या है टीम की ताकत और कमजोरी

GT Swot Analysis: गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रचा था। अब इस सीजन उनकी टीम खिताब जीत पाती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

Gujarat Titans- India TV Hindi
Image Source : AP गुजरात टाइटंस

साल 2022 में IPL में दो नई टीमों की एंट्री हुई। इसमें से एक टीम गुजरात टाइटंस थी। गुजरात की टीम ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। गुजरात टाइटंस पहले सीजन में खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) के बाद दूसरी टीम बनी थी। उसके बाद अगले सीजन भी गुजरात फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। हलांकि 2025 में उनकी टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए टॉप-4 में जगह बनाई थी। अब सभी के मन में एक सवाल ये है कि इस सीजन गुजरात का प्रदर्शन कैसा रहेगा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इस सीजन के लिए गुजरात टाइटंस की क्या कमजोरी है उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत?

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत है उनकी स्टेब्लिटी। टीम ने अपने कोर ग्रुप में ज्यादा बदलाव नहीं किया है, इसलिए प्रमुख खिलाड़ी अपनी-अपनी भूमिकाओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। स्टेबल टीम होने की वजह से प्लेयर्स को अपने खेल पर ज्यादा फोकस देने का समय मिलता है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वो दोनों आक्रामक खेल के बजाय निरंतरता के साथ प्रदर्शन करना चाहते हैं। दोनों के पास  पारी को संभालने और साझेदारियां बनाने की काबिलियत है। नंबर 3 पर जोस बटलर के आने से टॉप ऑर्डर और भी मजबूत हो जाता है।

क्या है गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी कमजोरी?

इस सीजन भी गुजरात टाइटंस के लिए उनकी सबसे बड़ी कमजोरी उनका मिडिल ऑर्डर है। शेरफेन रदरफोर्ड के जाने से नंबर 4 की जगह खाली हो गई है। इस सीजन उनकी जगह बल्लेबाजी कौन करेगा ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि ग्लेन फिलिप्स और टॉम बैंटन जैसे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन IPL में इन दोनों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। मिडिल ऑर्डर कमजोर होने से टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पर अतिरिक्त दबाव होगा। मैच को फिनिश कौन करेगा ये भी एक बड़ा सवाल है। राहुल तेवतिया ने मुश्किल हालात में अपनी काबिलियत साबित की है, लेकिन आखिरी ओवरों में टीम उन पर ज्यादा निर्भर हो सकती है। शाहरुख खान और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों का बल्ले से योगदान अहम होगा। लेकिन ये सभी प्लेयर्स कैसा प्रदर्शन करेंगे इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

गुजरात टाइटंस के किन प्लेयर्स के पास होगा मौका?

IPL 2026 शुभमन गिल के लिए काफी अहम होने वाला है। इस सीजन वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे जिससे कि भारत की टी20 में वो वापसी करने में कामयाब हो सके। हालांकि IPL में उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है, लेकिन आईपीएल के प्रदर्शन को वह इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दोहरा पाए हैं। इसके अलावा, साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों के पास भी एक भरोसेमंद खिलाड़ी के तौर पर खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है। गुजरात की टीम में शामिल युवा प्लेयर्स भी इस सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करना चाहेंगे।

गुजरात टाइटंस की चिंता?

राशिद खान की हालिया खराब फॉर्म गुजरात टाइटंस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वह इस टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं ऐसे में उनका फॉर्म में वापस आना टीम के लिए बेहद जरूरी है। अगर उनका ये खराब फॉर्म जारी रहा तो इससे गुजरात का बॉलिंग अटैक कमजोर पड़ सकता है। गुजरात के पास बैकअप प्लेयर्स अच्छे नहीं हैं। ऐसे में सुदर्शन या गिल का फॉर्म खराब होता है या उन दोनों में से किसी को चोट लगती है। तो वहां उन्हें दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। इस सीजन गुजरात के बड़े खिलाड़ियों को अपने फिटनेस पर ध्यान होगा।

Image Source : GTगुजरात टाइटंस

यह भी पढ़ें 

आईपीएल मैच शुरू होने का सही वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

क्या सूर्यकुमार यादव बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, पूर्व दिग्गज ने ऐसी बात कह मचा दी सनसनी

Latest Cricket News