भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार 6 मुकाबले जीतकर फाइनल में एंट्री ली है। फाइनल मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दो विकेट लेते ही बड़ा कमाल कर सकते हैं। हार्दिक भारतीय टीम की अहम कड़ी हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से ही कमाल करने के लिए जाने जाते हैं।
T20I क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर सकते हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2016 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने 129 T20I मैचों में 98 विकेट अपने नाम किए हैं। अब अगर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में वह दो विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बनेंगे। हार्दिक के ही टीम के साथी अर्शदीप सिंह ने T20I क्रिकेट में 101 विकेट झटके हैं।
बेहतरीन बैटिंग में भी माहिर हैं हार्दिक
गेंदबाजी के अलावा हार्दिक पांड्या बेहतरीन बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। निचले क्रम पर उतरकर उन्होंने भारतीय टीम को कई बार मुश्किल परिस्थिति से निकाला है। वह अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 1860 रन बना चुके हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल रहे हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 71 रन रहा है।
भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर:
| गेंदबाज |
विकेट |
| अर्शदीप सिंह |
101 |
| हार्दिक पांड्या |
98 |
| युजवेंद्र चहल |
96 |
| जसप्रीत बुमराह |
94 |
| भुवनेश्वर कुमार |
90 |
हार्दिक पांड्या ने अभी तक टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के लिए ज्यादातर मौकों पर पारी की शुरुआत में गेंदबाजी की है और 6 मुकाबलों में कुल चार विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा बल्ले से उन्होंने 48 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें:
अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका, तोड़ेंगे विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
भारत के लिए पहले T20 एशिया कप का फाइनल खेल चुके 2 प्लेयर्स, अब पाकिस्तान के खिलाफ खेलना लगभग तय
Latest Cricket News