A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में छुआ ये मुकाम

हार्दिक पांड्या ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में छुआ ये मुकाम

हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में दो विकेट चटकाए। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके विकेटों की संख्या अब 200 हो गई है।

hardik pandya and virat kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI हार्दिक पांड्या और विराट कोहली

Hardik Pandya Record: हार्दिक पांड्या जब भारत के लिए खेल रहे हों तो वे कुछ न कुछ करते ही रहते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में उन्होंने ही पाकिस्तान को पहला झटका दिया। पूर्व कप्तान बाबर आजम को उन्होंने सस्ते में आउट कर भारतीय कैंप में जोश और उत्साह भर दिया। इसके बाद भी वे रुके नहीं, उन्होंने एक और सफलता हासिल की। हार्दिक पांंड्या ने इस विकेट के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में नया मुकाम भी छू लिया है। 

बाबर आजम और साउद शकील को भेजा पवेलियन

हार्दिक पांड्या बाबर आजम को केवल 23 रन ही बनाने दिया और चलता कर दिया। इस दौरान उन्होंने 26 बॉल क सामना किया और 5 चौके लगाए। लेकिन हार्दिक पांड्या से बच नहीं ​पाए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने साउद शकील को भी आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। साउद शकील अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। लेकिन जैसे ही हा​र्दिक पांड्या अपने दूसरे स्पेल में आए तो साउद को आउट कर दिया। सा​उद शकील ने 76 बॉल पर 62 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही हार्दिक के इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे हो गए। 

टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन 

हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेलकर 17 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 114 मुकाबले खेलकर 94 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा अगर वनडे क्रिकेट की बात करें तो यहां उन्होंने 90 मैच खेलकर 89 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस तरह से तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके 200 विकेट हो गए हैं। ये तो केवल गेंदबाजी की बात है, बल्ले से जो रन वे बनाते हैं, उनकी बात अलग है। 

दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये भारत और पाकिस्तान का दूसरा मैच है। इससे पहले टीम इंडिया बांग्लादेश को हराकर यहां आ रही है, वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा देगी, वहीं पाकिस्तान की टीम अगर आज हारी तो फिर उसके लिए सेमीफाइनल की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 

हार्दिक पांड्या ने दोहराया चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का इतिहास, 8 साल बाद फिर किया ये काम

मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में किया ऐसा काम, टूटते टूटते बचा चैंपियंस ट्रॉफी का ये विश्व कीर्तिमान

Latest Cricket News