1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या के पास इतिहास रचने का मौका, बनेंगे टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या के पास इतिहास रचने का मौका, बनेंगे टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Asia Cup 2025: यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम हार्दिक पांड्या का भी है, जिनके पास पहले ही मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Image Source : AP हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के लिए घोषित स्क्वाड का हिस्सा हैं। हार्दिक ने अपनी पिछली इंटरनेशनल सीरीज इस साल की शुरुआत में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में खेली थी, जिसमें टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेले थे। अब एशिया कप जो इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा उसमें हार्दिक पांड्या कैसा प्रदर्शन करते हैं, इसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

हार्दिक के पास पहले मुकाबले में इतिहास रचने का मौका

एशिया कप अभी तक टी20 फॉर्मेट में सिर्फ 2 बार खेला गया है, जिसमें एक बार टीम इंडिया इसे अपने नाम करने में कामयाब रही है। हार्दिक पांड्या ने अभी तक टी20 एशिया कप में 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी में जहां 11 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं बल्ले से 83 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में हार्दिक यदि आगामी एशिया कप में सिर्फ 17 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो टी20 एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में 10 प्लस विकेट और 100 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। हार्दिक के पास ये इतिहास रचने का मौका पहले ही मुकाबले में होगा जब भारतीय टीम 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम की एशिया कप से शुरू होगी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी

साल 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसकी तैयारी टीम इंडिया की आगामी एशिया कप 2025 से शुरू हो जाएगी। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी ये टूर्नामेंट काफी अहम रहने वाला है क्योंकि वह पहली बार बतौर कप्तान किसी ऐसे टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। एशिया कप में हार्दिक पांड्या के अलावा अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह कैसा प्रदर्शन करते हैं इसपर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। भारतीय टीम को एशिया कप 2025 में अपना पहला मैच जहां यूएई से खेलना है तो वहीं 14 सितंबर को उनका सामना पाकिस्तान से जबकि 19 सितंबर को टीम इंडिया का सामना ओमान की टीम से होगा।

ये भी पढ़ें

जब पहली बार टी20 में हुआ टीम इंडिया का यूएई से मुकाबला, केवल इतने ही ओवर में खत्म हो गया मैच

वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, 17 साल की धाकड़ खिलाड़ी को मिला मौका

Latest Cricket News