Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार अंदाज में श्रीलंकाई महिला टीम को दूसरे टी20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब अगर आने वाले दो मैचों में भारतीय टीम को हार मिलती, तो भी सीरीज में वह ही विजयी बनेगी। तीसरे मैच में भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
जीत के बाद खुश हुईं कप्तान हरमनप्रीत कौर
जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक शानदार सीरीज रही। वनडे विश्व कप के बाद हमने इसी बारे में बात की थी कि हमें अपना लेवल बढ़ाना होगा और टी20 में ज्यादा आक्रामक होना होगा क्योंकि इस फॉर्मेट का विश्व कप आने वाला है। इसलिए अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के ओवरऑल प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों का योगदान अहम रहा है क्योंकि टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी बहुत अहम होती है।
इन 2 प्लेयर्स की तारीफ में हरमनप्रीत कौर ने खोला दिल
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम अपनी गेंदबाजों की वजह से यहां पर हैं इसलिए इसका क्रेडिट उन्हें जाता है। गेंदबाजी हमारे लिए पॉजिटिव पहलू है और इस फॉर्मेट में अगर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो जीत की संभावना बढ़ जाती है। दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर ऐसी गेंदबाज हैं जो हमें अक्सर विकेट दिलाती हैं, इसलिए हमने आज रेणुका के साथ जाने का फैसला किया और उन्होंने ऐसा ही प्रदर्शन किया।
रेणुका सिंह ने हासिल किए चार विकेट
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में रेणुका सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और वह काफी किफायती भी साबित हुई हैं। उन्होंने अपने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट झटके। इन प्लेयर्स के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं पाईं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। कातिलाना गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई क्रिकेट टीम निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 112 रन ही बना सकी। इसके बाद भारत ने शेफाली वर्मा के 79 रनों की पारी की बदौलत लक्ष्य जल्दी ही पा लिया। मैच में अच्छे खेल के लिए रेणुका को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
यह भी पढ़ें:
शेफाली वर्मा ने तोड़ा अपनी टीम की साथी का ही रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ खेली तूफानी पारी
हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान किया बड़ा कमाल, महिला टी20 इंटरनेशनल में हासिल की नंबर-1 की कुर्सी
Latest Cricket News